*एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ने होली के दिन डूबे तीनों युवकों के शव किये बरामद*
*होली के दिन अलग अलग स्थानों पर डुबे 3 युवकों की निरन्तर सर्चिंग कर रही एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम द्वारा , तीनो युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। सुबह लेमन ट्री होटल के पास नदी में , आदित्य राज जो बी टेक DIT कॉलेज का छात्र का शव बरामद किया गया , वही दोपहर में पशुलोक बैराज में मुरादाबाद का युवक सुशोभित यादव का शव व 2 बजे के लगभग नाव घाट पर उत्कर्ष उम्र 22 साल बी टेक स्टूडेंट्स DIT कॉलेज , आगरा निवासी टीम द्वारा बरामद कर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा की गई,.
होली के दिन डूबे युवकों में से एक का शव SDRF टीम ने किया बरामद।
आज दिनाँक 15 मार्च 2023 को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि लेमन ट्री के पास एक शव दिखाई दिया है। जिसमे रेस्क्यू हेतू SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल शव तक पहुँच बनाकर शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
उक्त युवक DIT देहरादून में बी. टैक का छात्र था जो दिनाँक 08 मार्च 2023 को होली पर्व के दिन अपने अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे घाट पर आया था व इसी दौरान पैर फिसलने से ग्रुप में से दो युवक नदी में डूब गये थे। SDRF टीम द्वारा दोनों की सर्चिंग दिनाँक 08 मार्च 2023 से लगातार की जा रही थी।
*मृतक का नाम*:-
श्री आदित्य राज सिंह उम्र - 22 वर्ष पुत्र श्री अरुण कुमार सिंह।
निवासी :- हुगली कोलकाता।
*SDRF टीम का विवरण*
1. उप निरीक्षक सचिन रावत
2. मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश
3. आरक्षी रविन्द्र सिंह
4. आरक्षी मनमोहन सिंह
5. आरक्षी रमेश चन्द्र भट्ट
6. चालक विनोद डाबॉस
पशुलोक बैराज में दिखाई दिया शव, SDRF ने किया शव को बरामद।
आज दिनाँक 15 मार्च 2023 को बैराज चौकी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है। जिसमे शव बरामद हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के नेतृत्व में मय2 पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्कालमीडिया सैल SDRF*
व्यक्ति के शव को बैराज से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।1
उक्त व्यक्ति होली के दिन, दिनाँक 08 मार्च 2023 को ऋषिकेश (गरुड़ चट्टी थाना लक्ष्मण झूला) घूमने के लिए आया था और 08 मार्च 2023 को ही गंगा जी में नहाते समय पाँव स्लिप होने से बह गया। SDRF टीम द्वारा उक्त की सर्चिंग लगातार की जा रही थी।
*मृतक का नाम* :-
सुशोभित यादव, आयु- 32 वर्ष पुत्र श्री श्रीपाल सिंह यादव।
निवासी :- मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश।
*SDRF टीम का विवरण*
1. मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार
2. आरक्षी अनूप रावत
3. आरक्षी सुरेंद्र सिंह
4. आरक्षी रजत तोमर
5. तकनीशियन सुमित बिजलवान
6. पैरामीडिक्स अमित
Post a Comment