उत्तराखंड कांग्रेस के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों के नामो की लिस्ट जारी हुई है।
जिसमे प्रदेश की राजधानी देहरादून से तीन जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा हुई है। परवादून से मोहित शर्मा उनियाल , सिटी देहरादून से गोगी और पछवादून से लक्ष्मी अग्रवाल को कमान सौंपी गई है।
डोईवाला से मोहित शर्मा उनियाल के नाम की घोषणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गयी है। बधाई देते हुए युवा साथियों ने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस अवश्य ही क्षेत्र से सीट पर अपना कब्जा जमायेगी।
मोहित शर्मा उनियाल डोईवाला से एक जाना पहचाना चेहरा है। कोविड का समय हो या अस्पताल को पीपीपी मोड़ में देने की बात क्षेत्र में उन्होंने समाज सेवा में अपना योगदान दिया है। इसके अलावा अभी हाल में ही भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने पैदल ही चलकर कांग्रेस दल के प्रति अपनी निष्ठा को भी जताया है। इस सीट पर कांग्रेस के दमदार व्यक्तित्व की उपस्थिति , विरोधी दलों पर हावी रहने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता है।
कार्यकर्ताओं ने उनके जिलाध्यक्ष पर नाम घोषित होने पर खुशी जाहिर की है।
Post a Comment