Halloween party ideas 2015

 

• श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष ने सपरिवार व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया।


जोशीमठ ;




श्री नृसिंह मंदिर  परिसर नवदुर्गा मंदिर जोशीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा आयोजित 

श्रीमद् देवीभागवत कथा के चौथे दिन  आज   कथा व्यास/ बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल ने  मां भगवती के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की महिमा तथा कथा का वर्णन किया गया। आज की कथा में श्री कृष्ण जन्म,  पांडवों की कथाओं, देवदत्त बा्ह्मण की कथा  के प्रसंग,  राजा परीक्षित के  प्रसंग, महिषासुर दैत्य की उत्पति,तथा मां दुर्गा की महिमा का वर्णन किया गया।

  आज  व्यास पीठ से  श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने सपरिवार आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने सपरिवार मां नव दुर्गा मंदिर तथा श्री नृसिंह मंदिर में दर्शन किये।

धाम के धर्माधिकारी  आचार्य बुद्धवार 22 मार्च से  कथा शुरू हुई थी।

 मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा श्रीमददेवीभागवत कथा जोशीमठ भू आपदा से रक्षा, तथा आगामी  बदरीनाथ धाम यात्रा की सफलता हेतु चैत्र नवरात्रि में श्रीमद्देवीभागवत  कथा का आयोजन किया गया है।  विगत शुक्रवार को बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने भी श्रीमददेवीभागवत  कथा सुनने आये श्रद्धालुजनों को आशीर्वचन दिये।

 इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार,  डीजीसी एडवोकेट प्रकाश भंडारी,देव पुजाई समिति अध्यक्ष भगवती नंबूदरी, भगवती पश्वा भोला सिंह लामण,  गोविंद प्रसाद भट्ट,प्रकाश नेगी, विशंभर कवाण,आलोक भट्ट,वेदपाठी रविन्द्र प्रसाद भट्ट, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, सुशील डिमरी, कुल पुरोहित हितेश सती,पुजारी रघुनंदन प्रसाद डिमरी,पुजारी संजय डिमरी,  रामप्रसाद थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,  एवं दीपक नौटियाल, मंदिर समिति कर्मचारी  संघ अध्यक्ष  जगमोहन वर्तवाल   गिरीश रावत, मंदिर समिति से मुख्य यजमान विवेक थपलियाल,  प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, भूपेंद्र रावत,संतोष तिवारी,  श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, डा. हरीश गौड़,  केदार सिंह रावत, सीमा चौहान,संदेश मेहता, भूपेंद्र राणा, कृपाल सनवाल,संजय तिवारी, अनसुया नौटियाल, कुलदीप नेगी, विकास सनवाल,  देवेंद्र पंवार,संतोष पंत,रत्नेश पंवार, केशव  भी मौजूद रहे।

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.