Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश :





 उत्तराखंड मे जहा ग्रामीण क्षेत्र मे सरकारी अस्पतालों  की बदाल व्यवस्था  किसी छुपी नहीं  है |वही  ग्रामीण क्षेत्र  रायवाला मे खुला  सत्य साईं संजीवनी अस्पताल अब गरीबो के लिये किसी वरदान से कम नही है | जहा इस  अस्‍पताल में एक भी कैश काउंटर नहीं है। क्योंकि यहां दवाएं ही नहीं जांच और सर्जरी सेवाएं भी नि: शुल्क उपलब्‍ध हैं। यही नहीं रहने खाने का भी शुल्क नहीं लिया जाता अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक यहां जरूरी आधुनिक और बेहतरीन किस्‍म की मशीनें और उपकरण मौजूद हैं। हालांकि अभी सिर्फ बच्चों और महिलाओं का ही इलाज किया जाता है, मगर आने वाले दिनों में यह सुविधा सभी के लिए शुरू की जाएगी।  श्री सत्य साईं ट्रस्ट द्वारा संचालित इस अस्पताल की शुरुआत 10 नवंबर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने किया था। गम्भीर बीमारियों से पीड़ित को इलाज के लिए संस्थान के दूसरे राज्यों में स्थित बड़े अस्पताल भी रैफर किया जाता है। जिसका खर्च भी यही संस्थान वहन करता है। श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल चेयरमैन सी श्रीनिवासन बताते है कि देशभर में नौ शाखाएं हैं जिसमें अब तक 30 हजार से अधिक गंभीर रूप बीमार बच्चों का ह्दय संबंधी आपरेशन कर उनकी जान बचाई है। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. परिणीति दास के मुताबिक अस्पताल में सामान्य एंव आपरेशन प्रसूति, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की जांच व डिलीवरी, नसबंदी सेवाएं, साईसुअर सप्लेमेंट, खून की जांच, सोनोग्राफी, 2 डी भ्रूण इकोकार्डियोग्राफी, ब्लड बैंक, बच्चों की ओपीडी व एनआईसीयू आदि की सेवाएं 24 घन्टे उपलब्ध हैं। मरीजों की सेवा के लिए कुशल स्वास्थ्यकर्मी नियुक्त किये गए हैं।

ग्राम प्रधान सागर गिरि ने बताया की  

रायवाला क्षेत्र में अस्पताल की आवश्यकता थी, जिसे श्री सत्य साईं ट्रस्ट ने पूरा कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं नि:शुल्क हैं। इसका क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। प्रसूति महिलाओं के लिए यह अस्पताल किसी वरदान से कम नहीं है।

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.