Halloween party ideas 2015

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने होली के अवसर पर हरिद्वार स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

CM at Daksh Prajapti mahadev temple , kankhal haridwar

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम


                                          HOLI MILAN PROGRAMME AT CM Uttarakhand  house

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की।

   मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।


Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.