*जनपद उत्तरकाशी के दिलसौड़ मनेरा में खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF टीम ने निकाला सुरक्षित।*
आज दिनाँक 13 फरवरी 2023 को ग्राम प्रधान दिलसौड़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि दिलसौड़ मनेरा में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र पंवार के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप के माध्यम से अत्यंत दुर्गम स्थान पर लगभग 70 से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुँच बनायी।
रेस्क्यू टीम द्वारा सर्वप्रथम घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके उपरांत रोप की सहायता से खाई से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया व एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।
घायल व्यक्ति का नाम :- श्री बुद्धि सिंह गुसाईं पुत्र श्री गंगा सिंह गुसाईं।
निवासी :- ग्राम कोटि लदाडी उत्तरकाशी।
*रेस्क्यू टीम का विवरण*
1. मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र पंवार
2. आरक्षी अमित डोबरियाल
3. आरक्षी राम नरेश चौहान
4. आरक्षी राजीव बिष्ट
5. आरक्षी हेमंत कुमार
6. चालक अशोक कुमार
जनपद देहरादून कालसी मार्ग पर एक व्यक्ति खाई में गिरा, SDRF ने किया शव बरामद।
आज दिनाँक 13 फरवरी 2023 को थाना कालसी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कालसी मार्ग पर एक व्यक्ति बाईक सहित खाई में गिर गया है, जिसमे SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम आरक्षी दिनेश सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ लगभग 50 मीटर नीचे रोप के माध्यम से खाई में उतरकर व्यक्ति तक पहुँच बनायी व मोके पर ही व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। व्यक्ति के शव को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृत व्यक्ति का नाम :- श्री संतराम , उम्र - 35 श्री महर सिंह
निवासी :- ग्राम रताड़ देहरादून
रेस्क्यू टीम का विवरण
1. आरक्षी दिनेश सिंह
2. आरक्षी प्रवीन सिंह
3. आरक्षी प्रदीप राणा
4. पैरामीडिक्स गोरी दत्त
5. चालक नीरज कुमार
6. कुक नवीन जोश
**जनपद देहरादून के शक्तिनहर, ढालीपुर में डूबे युवक का शव SDRF ने किया बरामद।*
कल दिनाँक 12 फरवरी 2023 को प्रातः हरबर्टपुर पुलिस चौकी, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि ढालीपुर के पास शक्तिनहर में 02 युवक पिछले दिन शाम को नहाते समय डूब गए थे, जिसमें एक युवक को तो स्थानीय लोगों द्वारा निकाल लिया गया था जबकि दूसरा लापता हो गया था जिसमें उक्त लापता युवक की सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से निरीक्षक विनोद गौड के नेतृत्व में SDRF फ्लड टीम द्वारा कल से ही मोके पर गहन सर्चिंग की जा रही थी।
आज दिनाँक 13 फरवरी 2023 को SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा अनेक संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग करते हुए युवक का शव बरामद कर लिया जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
*मृतक का विवरण*:-
सुनील पुत्र श्री फलक सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम राजा वाला, बाढ़ वाला देहरादून।
SDRF टीम का विवरण:-
1. HC आशिक अली
2. का0 विक्रम सिंह
3. का0 नीरज खंडूरी
4. का0 रजत तोमर
5. फ़ा0मैन लक्ष्मण सिंह
6. फ़ा0मैन संदीप सिंह
7. का0 विकेश
8. टेक0 अक्षय
6. चालक अशोक कुमार
मीडिया सैल SDRF
Post a Comment