Halloween party ideas 2015

जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्रान्तर्गत एक चौपहिया वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, घायलों को पहुँचाया गया अस्पताल

आज दिनाँक 05 फरवरी 2023 को तहसीलदार सतपुली द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तहसील सतपुली क्षेत्रान्तर्गत अमूठा गांव में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। 


उक्त सूचना पर HC आशीष तोपाल के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 


उक्त वाहन ( टोयोटा, UK07 FG 2810) में एक पुरुष, एक महिला व 02 बच्चे सवार थे, जोकि श्रीनगर से लैंसडौन की ओर जा रहे थे। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सर्चिंग करते हुए आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 


घायलों का विवरण:- 

1. इंदर दत्त पुत्र श्री सोहन लाल

2. नीलम रतूड़ी

3. आरव, 11 वर्ष

4. आदित्य, 07 वर्ष

उपरोक्त टिहरी गढ़वाल के निवासी है।


*जनपद चम्पावत के कपकोट क्षेत्रान्तर्गत जंगल में SDRF ने बरामद किया एक महिला का शव।* 




आज दिनाँक 05 फरवरी 2023 को रीमा पुलिस चौकी, कपकोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि पुलिस चौकी से ऊपर जंगल में एक महिला का शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर HC राजेन्द्र रावत के हमराह SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग करते हुए उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया। 


उक्त महिला पुष्पा देवी, पत्नी श्री विनोद कुमार, 35 वर्ष, निवासी- ग्वाड़, डंगोली, 02 दिन पूर्व बकरी चुगाते समय पैर फिसलने से खाई में गिर गयी थी जहाँ सर पर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गयी थी। 


SDRF टीम द्वारा बॉडी बैग के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए अत्यधिक दुर्गम मार्गों से होते हुए शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।


 *72 सीढ़ी, ऋषिकेश में नदी में फंसी गायों को SDRF जवानों ने निकाला सुरक्षित।* 


आज दिनाँक 05 फरवरी 2023 को SDRF फ्लड टीम द्वारा पूर्व में निम बीच पांडु पत्थर के पास डुबे युवक की सर्चिंग हेतु ऑपरेशन चलाया जा रहा था, सर्चिंग के दौरान 72 सीढ़ी के पास बहुत लोगों को नदी के पास खड़े देखा गया।


7

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया कि 02 गाय नदी में फंसी हुई है जो बाहर नही निकल पा रही हैं। एस डी आर एफ टीम द्वारा सूझ-बूझ से दोनों गाय को बारी-बारी 100 मीटर आगे साईं घाट पर सुरक्षित निकाला गया। 



SDRF टीम का विवरण:- 


1. हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह, 

2. का0 सुमित नेगी,

3. का0 रविन्द्र सिंह, 

4. का0 कृष्णा सिंह 

5. का0 सुमित बिजल्वाण

6. चालक विनोद डबास

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.