Halloween party ideas 2015

 चारधाम यात्रा के किराए में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने सर्वसम्मति से की प्रतिधाम 5% की बढ़ोत्तरी

ऋषिकेश:



 संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति, अध्यक्ष  संजय शास्त्री के अनुसार ऋषिकेश उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा में  किराए में इस बार बढ़ोतरी की जा रही है।

 सात परिवहन कंपनियों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने सर्वसम्मति से प्रतिधाम 5 प्रतिशत यात्री किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है।

 यानी कि वृद्धि होने पर चारधाम यात्रा का साधारण बस का प्रति यात्री किराया 3,938 रुपये हो जाएगा। वर्तमान में 3750 रुपये है।


ऋषिकेश सुदामा मार्ग स्थित गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स एसोसिएशन के कॉम्पलेक्स में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अधीन 7 परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

 परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों ने डीजल, पेट्रोल , स्पेयर पार्टस, इंश्योरेंस, रोड टैक्स आदि में पिछले दो तीन सालों में हुई वृद्धि का हवाला देते हुए चारधाम यात्रा का किराया बढ़ाए जाने का सुझाव रखा।


बताया कि महंगाई के बाद भी यात्रा किराए में एक पैसे की वृद्धि नहीं की गई, जिससे बस मालिकों को यात्रा में वाहन संचालित करना नुकसान का सौदा साबित हो रहा है। सर्वसम्मति से इस बार चारधाम यात्रा किराए में 5 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।


5 फीसदी वृद्धि के बाद यह होगा चारधाम यात्रा का किराया

     अब                 पहले                   

एक धाम              1480                        1554

दो धाम               2180                         2289

तीन धाम             3375                        3544

चार धाम             3750                        3938 (साधारण बस किराया प्रति यात्री)

Chardham uttarakhand 2023 fare increased


आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर 7 परिवहन कंपनियों की बैठक में सर्वसम्मति से चारधाम यात्रा किराया 5 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमति बनी है। नए किराए को इस वर्ष होने वाले यात्रा में लागू किया जाएगा।

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.