Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश   :



छिददरवाला  मे आयोजित  स्व. दिनेश नेगी मैमोरियल  फुटबाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में फाइनल मैच मे  यग स्टार भानियावाला  ने दून ग्राममर भानियावाला को 1-0 से हराकर   ट्राफी पर अपना कब्जा किया| 


मंगलवार को राजकीय इण्टर कालेज,छिददरवाला  के  मैदान में बालिका वर्ग की प्रथम  एकदिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख भगवान  सिंह  पोखरियाल,   जिला पंचायत  सदस्य  रीना रांगड़ एव पूर्व जिला पंचायत  सदस्य  देवेन्द्र  सिंह  नेगी संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिला पंचायत  सदस्य रीना  रांगड़  ने फुटबाल  पर कीक मारकर मैच का शुभारम्भ किया |  आयोजक गोकुल रमोला ने बताया कि प्रतियोगिता में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमे राइका ,छिददरवाला के मैदान मे बालक वर्ग की चुतर्थ वर्ष की प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा | इस दौरान  रायवाला  थानाध्यक्ष  कुलदीप पन्त , भारती शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य  जटे सिंह  चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिमला नैथानी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य  अनीता राणा,  जिला पंचायत प्रतिनिधि रमन रांगड़,  ग्राम प्रधान भगवान सिह मेहर ,ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, क्षेत्र  पंचायत सदस्य अमर खत्री,बलविन्दर सिंह लाला, विजय रावत,कृष्ण कुमार थापा , समा पंवार, बर्फ सिंह पोखरियाल, भूपेन्द्र रावत,अर्जुन थापा, रजत राणा, पवन गुरूंग  आदि मौजूद रहे |

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.