Halloween party ideas 2015


देवभूमि उत्तराखंड के बालावाला देहरादून  में उनियाल  परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण  साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ  के सप्तम दिवस के अवसर पर श्री सुनील उनियाल "गामा"  ,मेयर देहरादून, श्री सौरभ थपलियाल  ,प्रदेश कार्यकारिणी  सदस्य, भाजपा , श्रीमती हेमा पुरोहित  , प्रदेश अध्यक्ष  काग्रेस सेवा दल आदि क्षेत्र के गणमान्य  अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही .



उन्होने व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही माँ राजराजेश्वरी मंदिर की मुर्ति  स्थापना  हुई और देवी माँ की पुजा की गई। 

परमपूज्य ब्यास पं श्री गिरीश बहुगुणा जी भागवताचार्य  द्वारा  सुदामा चरित्र एवं परीक्षित उद्धार आदि विषयों पर विस्तार से भकतगणो को संबोधित किया एवं बाल व्यास  पं अनिरुद्ध मोहन उनियाल द्वारा कलयुग के प्रमाण एवं युवा शक्ति विषय पर सभी को संबोधित किया गया। कथा यज्ञ के में भकतगणो ने बढ़ चढ़कर भक्ति भाव के साथ  अपनी भागीदारी दर्ज कराई।यज्ञ के मुख्य  यजमान  सूबेदार  दुर्गा प्रसाद उनियाल, श्री खेमराज उनियाल जी , श्री अजय उनियाल  एवं समस्त  उनियाल बंधुओ ने भक्तगणों का ह्रदय  से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.