Halloween party ideas 2015

श्री बदरीनाथ धाम के समीप देश के पहले गांव माणा में माणा गांव में वर्चुअली रिलायंस  4 -जी सेवा का शुभारंभ किया,प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

उत्तराखंड चार धाम, श्री हेमकुंट साहिब सहित सुरक्षा की दृष्टि एवं  तीर्थयात्रियों  - स्थानीय  जनमानस  को 4 -जी सेवा का लाभ मिलेगा।

वर्चुअल उदघाटन समारोह में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने रिलायंस जियो का आभार जताया। 

 

 नई दिल्ली में निजी चैनल के कार्यक्रम में उत्तराखंड को लेकर किये गए संकल्पों की बात की सीएम ने

                                               4G NETWORK BY JIO RELIANCE  AT HIGHEST VILLAGE OF INDIA

4G internet service inaugurated for chaardhaam pilgrims



 

श्री बदरीनाथ धाम/ गोपेश्वर/ देहरादून:

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश में  श्री बदरीनाथ धाम तथा देश की सीमा के निकट देश के पहले गांव  माणा में   रिलायंस 4 जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस जियो की प्रशंसा की। कहा कि  रिलायंस जिओ 4 -जी सेवा शुरू करनेवाला पहला आपरेटर बन गया है। 4 जी सेवा से तीर्थयात्रियों देश की सुरक्षा में तैनात सैन्यबलों, स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। बताया कि 4700 से अधिक रिलायंस जियो टावरों से उत्तराखंड के  हजारों गांवों को कनेक्टिविटी सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का विजन साकार हो रहा है। बदरीनाथ मंदिर तथा केदारनाथ मंदिर को रिलायंस जियो द्वारा डेडीकेटेड कनेक्टीविटी लाईने उपलब्ध करायी गयी है।  यात्रा वर्ष 2022 में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक रिलायंस जियो ने 4 -जी कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है।जिससे  चारधाम यात्रियों तथा श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों  को सुविधा मिली है। उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र रिलायंस जियो उत्तराखंड में रिलायंस जियो 5- जी सेवा शुरू करने हेतु आगे आयेगा।

 

रिलायंस 4 जी सेवा के उदघाटन समारोह के अवसर पर वर्चुअली संबोधन में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि  मंदिर समिति श्री बदरीनाथ धाम में  रिलायंस 4 -जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस टीम का धन्यवाद प्रेषित करती है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में डिजिटल देव भूमि का सपना साकार हो रहा है। रिलायंस जियो द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक  4 -जी कनैक्टिविटी सुविधा प्रदान की है।  बदरीनाथ धाम में कनैक्टिविटी सुविधाएं  जुटाने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के  प्रयासों तथा सहयोग पर भी आभार जताया।

इस अवसर पर देश के पहले गांव माणा के ग्राम पंचायत प्रधान मोल्फा ने पर्यटन ग्राम माणा  से रिलायंस 4 जी सेवा शुरू होने पर सबको बधाई दी।

रिलायंस जियो उत्तराखंड के  सीईओ गौरव आनंद  ने उदघाटन समारोह में  शामिल सभी  विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों तथा रिलायंस टीम का आभार जताया।

इस अवसर पर इंफोर्मेशन टेक्नोलाॅजी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के निदेशक अमित सिन्हा, रिलायंस जियो उत्तराखंड के स्टेट  डिप्लोमेंट हेड  वाई.पी. सिंह,  मार्केटिंग हेड  नीरज अग्रवाल, जेसी मैनेजर विश्वजीत, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,सुनील चौधरी,संजय पांडेय,अंकित श्रीवास्तव, अतुल द्विवेदी आदि ने रिलायंस 4 -जी सेवा के उद्घघाटन समारोह में प्रतिभाग किया।


 

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 18वीं बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिवार को देय अनुग्रह राशि 04 लाख रूपये से बढ़ाकर 06 लाख रूपये दी जायेगी। 

 

गंभीर रूप से घायल होने पर अनुग्रह राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर 01 लाख रूपये दी जायेगी। मानव वन्यजीव संघर्ष में क्षतिपूर्ति के लिए 02 करोड़ रूपये का कॉरपस फण्ड बनाया जायेगा। शिवालिक एलीफेन्ट रिजर्व की पुर्नस्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। 

राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में जिम कार्बेट ट्रेल की स्थापना की जायेगी। जिम कार्बेट से जुड़े स्थानों को विश्व पर्यटन मानचित्र में लाने के लिए पर्यटन विभाग के सहयोग से एक कार्ययोजना बनाई जायेगी। इसमें जिम कार्बेट से जुड़े विभिन्न स्थानों पर पट्टिका का निर्माण, ट्रैक मार्गों का जीर्णोधार किया जायेगा एवं होम स्टे को बढ़ावा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किये जाएं। राजाजी टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत स्थित चौरासी कुटिया का अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकास किया जायेगा। यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पर्यटन विभाग के सहयोग से यह कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में जन सुविधा एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विधानसभा पुरोला के विकासखण्ड मोरी में धौला से वरी सेवा डोखरी 12.9 किमी मोटर मार्ग एवं दुगड्डा ब्लॉक के पुलिण्डा-तच्छाली-स्यालिंगा 05 किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। योग एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामबाड़ा में संग्रहालय एवं छोटी लिनचोली में चिन्तन स्थल के निर्माण किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानव वन्यजीव संघर्ष  को कम करने के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत है। इसके लिए वन विभाग एवं प्रशासन को सामंजस्य से कार्य करना होगा। मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना प्राप्त होते ही संबंधितों को अनुग्रह राशि 15 दिन के अन्दर प्राप्त हो जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि बुग्यालों के संरक्षण की दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाए। बंदरों से फसलों को होने वाली क्षति को रोकने के लिए प्रभावी प्रयासों की जरूरत है, इसके समाधान के लिए एक व्यापक कार्ययोजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों के संरक्षण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग के अधिकारी जन सहयोग भी लें, जन भागीदारी एवं जन सहयोग से अनेक समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने बायो फेंसिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना है। पर्यावरण संतुलन के साथ ही विकास पर ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मिशन लाइफ का जो मंत्र दिया है, उनका अनुसरण कर हमें आगे बढ़ना है। जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। जलवायु परिवर्तन के शमन की दिशा में हमें प्रभावी प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि आज बैठक में जो निर्णय लिये गये हैं, अगली बैठक में इन निर्णयों पर कार्य प्रगति की पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया जाए। 

वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जगंलों को बचाने के लिए जन सहयोग बहुत जरूरी है। वनों से लोगों की आजीविका बढ़ाने की दिशा में और प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वन सम्पदाओं वाला राज्य है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तराखण्ड की जिम्मेदार और बढ़ जाती है। प्रदेश में पिछले 05 सालों में हिम तेन्दुओं की संख्या 86 से बढ़कर 121 हो गई है। स्थानीय जानवर जैसे जबू ( ज्वॉ), जुमो, खच्चर जो विशेषकर धारचुला ( दारमा, व्यांस, चोदास), मुंस्यारी, नीति, माना क्षेत्र मे पाले जाते है, वन्य जीवों द्वारा इनकी क्षति होने पर भी अनुग्रह राशि अनुमन्य होगी।

बैठक में विधायक सुश्री रेनू बिष्ट, श्री राम सिंह कैड़ा, श्री अलिन नौटियाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक श्री विनोद कुमार सिंघल, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखण्ड डॉ. समीर सिन्हा, एडीजी श्री वी. मुरूगेशन एवं उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निजी चैनल के कार्यक्रम में शिरकत की। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक सहिंता हमारे राज्य की जरूरत थी। इसे लेकर हमने चुनाव से पहले ही जनता से वायदा किया था और सरकार में आते ही कमेटी का गठन कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धर्मांतरण पर अब हमने कड़ा कानून बनाया है। इसके अंतर्गत 10 साल तक की कैद का प्रावधान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड से हर नए कार्य की शुरुआत  होती है और जो हमारे यहां शुरू होता है वो पूरे देश में जाता है।धर्मांतरण पर कानून समय की आवश्यकता थी। 

समान नागरिक संहिता को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी के खिलाफ नहीं है। 12 फरवरी 2022 को हमने इसे लेकर संकल्प जताया था और सरकार बनने पर कमेटी बनाई। उन्होंने कहा कि हमारे बाद तमाम राज्य इस पर आगे आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्त्तराखण्ड में चुनाव से 6 माह पहले ही मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व मिला था। पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति को यह जिम्मा दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भरोसा जताया। इसी का नतीजा रहा कि हम उत्त्तराखण्ड में यह मिथक तोड़ने में कामयाब रहे कि वहां हर 5 साल में सरकार बदलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड जघन्य और घिनौना कृत्य था। इसको लेकर हमने तत्काल कार्रवाई की। सारे आरोपी तत्काल गिरफ्तार किए गए। महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में एक प्रतिशत भी ढिलाई नहीं करने वाले हैं और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाएंगे और कठोरतम कार्रवाई के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 व 15 से भर्ती घोटाले चल रहे थे। हमेशा जांच की बात होती थी लेकिन जांच नहीं होती थी। हमने इसमें प्रारंभिक जांच कराई। आज अभी तक 55 लोग जेल जा चुके हैं और अंतिम व्यक्ति जब तक जेल नहीं जाएगा तब तक कार्रवाई जारी रहेगी।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में कोई ऐसा सोच भी नहीं पाए हम कार्रवाई की ऐसी लकीर खींचना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हमारी चारधाम यात्रा बहुत बड़ी चुनौती थी। इस बार लगभग 46 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा पर आए। हम चारधाम में  तेजी से सुविधाओं का विकास कर रहे हैं। वर्ष 2013 की आपदा में केदारनाथ में काफी नुकसान हो गया था। लेकिन प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में चल रहे कार्यों के चलते अब सब बदल गया है। बद्रीनाथ जी में भी मास्टर प्लान पर काम चल रहा है। दिसंबर 2023 तक दोनों काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय मे लोग दो घंटे में दिल्ली से देहरादून आ सकेंगे। अभी एलिवेटेड रोड पर तेजी से काम चल रहा है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधामनंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कहे अनुसार 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्त्तराखण्ड का होगा। इस पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जी मेरे लिए एक अभिभावक की तरह थे। उत्त्तराखण्ड को लेकर उनके बहुत सारे सपने थे, जिन्हें हम पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों केदारनाथ एवं हेमकुंड के लिए रोपवे का शिलान्यास हो गया है। आने वाले दिनों में यह दोनों यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आसान हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्त्तराखण्ड को देश के अग्रिम राज्य में शामिल करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में उत्साह है।

 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.