Halloween party ideas 2015

 डोईवाला :

 

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य आशा कोठारी ने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दे पर लगातार दमदार निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काबिज उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून लागू करने का ऐतिहासिक फैसला किया। 



उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार जताया। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून की नितांत आवश्यक बताते हुए सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का खुलकर समर्थन किया।

 उन्होंने महिलाओं को राजकीय सेवा में 33 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण कानून को पास किए जाने के निर्णय के लिए भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार देता है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार मातृशक्ति के अलावा व समाज के हर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 30% क्षैतिज आरक्षण मिलने से सरकारी नौकरियों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व और भी बढ़ेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री प्रदेश वह जनहित में अपने दमदार निर्णय के कारण युवाओं आम जनता में धाकड़ धामी के नाम से जाने जा रहे हैं।

Post a Comment

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Powered by Blogger.