Halloween party ideas 2015


प्रात: भगवान बदरीविशाल के महाभिषेक पूजा में शामिल हुए।


• भाजपा संगठन की मजबूती तथा केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों का क्रियान्वयन, स्थानीय निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव हेतु भी संगठन स्तर पर कार्य करेंगे।




श्री बदरीनाथ धाम / जोशीमठ/ गोपेश्वर: 11 नवंबर


 भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला चमोली जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने आज शुक्रवार को  भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। महाभिषेक पूजा में शामिल हुए। जन कल्याण की प्रार्थना की। मैखुरी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार देर शाम बदरीनाथ पहुंचे।

बदरीनाथ मंदिर परिसर में आज श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका माल्यार्पण, शाल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा भगवान बदरीनाथ जी का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मैखुरी ने कहा कि भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद सबके साथ बना रहे।

कहा कि जिले मे सबके सहयोग एवं सबको साथ लेकर  संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

स्थानीय निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनावों के लिए भी संगठन स्तर पर तैयारियां की जायेगी।   केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने हेतु कार्य किया जायेगा।

उन्होंने प्रदेश संगठन का भी इस अवसर पर आभार जताया।

इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, पूर्व प्रमुख कर्णप्रयाग राजेंद्र सिंह सगोई,तारेंद्र थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य डिम्मर संदीप डिमरी, गंजपाल बर्त्वाल, अशोक सती,खिलाफ सिंह गुसाईं,राकेश नेगी,भावना रावत आदि मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ  धाम में दर्शन के पश्चात जिलाध्यक्ष जोशीमठ में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तत्पश्चात जिला मुख्यालय गोपेश्वर प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.