Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश : 

उत्तम सिंह 

     

PM KISAN YOJANA NIDHI NOT WORKIING IN UTTARAKHAND


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी   द्वारा चलायी जा रही पीएम   किसान सम्मान निधि को उत्तराखंड  मे अधिकारी  पलीता लगा रहा है | पीएम मोदी ने मझले और छोटे किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की शुरूआत 2019  में की थी | इसमें किसानों को एक वर्ष में तीन बार दो हजार रुपए के हिसाब से कुल छह हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया है। यह पैसा सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है। 17अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी की है। लेकिन  सैकडो किसान ऐसे हैं‚जिनके खाते में 11किस्तें आने के बाद 12वीं किस्त अब तक नहीं पहुंची है। 

वही कुछ किसानो को दो किस्त देकर बिना कारण के बन्द कर दी गयी हैं| उत्तराखणड मे किसान तहसील और कृषि विभाग के चक्कर काटकर परेशान हैं। लेकिन उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही है। जहां   अधिकारी किसानों को इधर से उधर भेजकर चक्कर कटवा रहे हैं।

 इस कारण किसानों को अभी तक ये पता ही चल पाया है कि उनकी किसान सम्मान निधि क्यों रोकी गई है और उन्हें वापस किसान सम्मान निधि पाने को क्या करना होगा?

पढे लिखे किसान हैं। वह आनलाइन अपना रिकार्ड रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर डालकर देख रहे हैं। इसमें 11वीं किस्त आने के बाद अब अन 12वीं किस्त नहीं दिखाई गई है। आनलाइन चेक करने पर खाता संख्या एनए और लैंड सीडिंग नो दिखाया जा रहा है‚ जिसका मतलब है कि सैकडो किसानों को 11वीं किस्त मिलने के बाद अब उनका खाता संख्या और लैंड रिकार्ड अधिकारियों द्वारा गायब कर दिया गया है। 

इन किसानों ने अपनी केवाईसी करवा ली है। उनका भी रिकार्ड आनलाइन यहीं दिखा रहा है। किसानों के खातों में 11 किस्त आने के बाद 12 किस्त क्यों नहीं आई। इसका जवाब कोई भी अधिकारी नहीं दे पा रहा है और किसानों के सम्मान निधि आनलाइन रिकार्ड से लैंड रिकार्ड और खाता संख्या कैसे गायब हो गए हैं।

 इसकी जानकारी भी कोई अधिकारी नहीं दे पा रहा है। कही किसानो ने बताया है की  तहसील और कृषि विभाग के चक्कर  काट चुके है |लेकिन अधिकारी  समस्या का समाधान करने को तैयार नही है |

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.