Halloween party ideas 2015

 



द्रौपदी के डांडा-2 पर हुए हिमस्खलन में रेस्क्यू टीम द्वारा पर्वतारोहियों प्रशिक्षुओं की तलाशी में नैनीताल, कृष्णापुर के शुभम सांगरी के शव की शिनाख्त हो चुकी है तथा शव मातली (उत्तरकाशी) पहुँच चुका है।



 जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने हिमस्खलन के कारण हुई  शुभम की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उनके पिता दीवान सिंह को शव सुपुर्द कर दिया है।


*जनपद उत्तरकाशी:- द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे में लापता 29 लोगों में से 26 शव बरामद, कल 04 व आज 07 शवों को हेली के माध्यम से पहुँचाया गया उत्तरकाशी।* 


जनपद उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन हादसे में श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के दिशानिर्देशन व कुशल नेतृत्व में SDRF की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू विशेषज्ञ टीम द्वारा अन्य बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिकूल मौसम तथा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में घटनास्थल पर लगातार सर्चिंग में जूटी हुई है। रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए वर्तमान समय तक 29 लोगों में से कुल 26 शवों को बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार अन्य 03 लोगों की सर्चिंग भी की जा रही है। 


कल दिनाँक 07 अक्टूबर को 04 शवों को हेली के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड पहुँचाकर एम्बुलेंस माध्यम से उत्तरकाशी पहुँचा दिया गया था।


आज दिनाँक 08 अक्टूबर को  प्रातः पुनः घटनास्थल पर बरामद किए गए शवों में से 07 अन्य शवों को बेस कैम्प से हेलीकॉप्टर द्वारा मातली हेलीपैड पहुँचाया गया, जहां उपस्थित SDRF टीम द्वारा SI नवीन कुमार के नेतृत्व में 

शवों को जिला चिकित्सालय पहुँचा दिया गया। 


मृतकों का विवरण:- 

1. शुभम संगरी 

2. दीपशिखा हजारिका

3. सिद्धार्थ खंडूरी

4. तिल्लु जिरवा

5. राहुल पंवार

6. नीतीश ढैया

7. रवि कुमार निर्मल

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.