Halloween party ideas 2015

 स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका परिषद डोईवाला को फ़ास्ट मूविंग सिटी इन नार्थ जोन में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर शहरी कैबिनेट मंत्री  उत्तराखंड श्री प्रेमचंद अग्रवाल  ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को सम्मानित किया।





उन्होंने कहा कि आज केदारनाथ में कार्य करनेवाले


कार्मिकों को पारिश्रमिक के अलावा अतिरिकय भत्ता भी उन्होंने दिए जाने का निर्देश  किया।

यदि समाज के हित  में कोई काम करता है तो वो हमेशा कार्य करते रहेंगे ,उन्हें कोई अपेक्षा नही होती।

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति  भारत सरकार से  सम्मानित  होना डोईवाला के लोगों और  कर्मकारों के लिये गर्व की बात है।


उन्होंने कहा कि  सफाई हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी  एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने  अपने हाथ मे झाड़ू उठायी।और स्वछता कर्मचारियों का सम्मान किया।


इस अवसर पर   स्वच्छ कर्मियों, स्वछता निरीक्षक  परमीत सिंह, सचिन रावत,एवम महिला पर्यावरण मित्रों  को  सम्मानित किया गया।

अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने राष्ट्रीय पुरस्कार  का असली हकदार स्वच्छकारों को बताते हुए कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल को आश्वासन दिया कि अगले वर्ष डोईवाला को और  अच्छी रैंकिंगमें  लाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, प्रतिनिधि सागर मनवाल,  नगरपालिका सभासद गौरव मल्होत्रा, संदीप नेगी, हिमांशु  राणा, जेटली, कुरेशी  आदि भी उपस्थित रहे 

 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.