Halloween party ideas 2015

 जनपद पिथौरागढ़ में आदि कैलाश के यात्री मार्ग में फंसे, SDRF की टीम सुरक्षित लायी धारचूला


दिनाँक 20 सितम्बर 2022 को SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि आदि कैलाश यात्रा हेतु गए कुछ यात्री धारचूला से 03 किमी आगे पैदल मार्ग पर फंसे हुए है जिन्हें वापिस लाये जाने हेतू SDRF टीम की आवश्यकता है।  

उक्त सूचना पर SDRF टीम SI देवेन्द्र कुमार के हमराह तत्काल उक्त यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए मोके के लिए रवाना हो गयी। उक्त यात्री विगत कुछ दिनों से यात्रा मार्ग पर बूंदी में मौसम व रास्ते खराब होने के कारण फंसे हुए थे जोकि घबराये हुए भी थे। 

SDRF टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में लगभग 03 किमी पैदल मार्ग से होते हुए मोके पर पहुँची जहाँ 42 यात्री फंसे हुए थे। 

SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस व NDRF की टीमो के साथ समन्वय स्थापित कर सभी यात्रियों को सांत्वना देते हुए  उत्साहित कर अपने सुरक्षा घेरे में लेकर नारायण आश्रम के रास्ते से होते हुए सकुशल धारचूला पहुँचाया गया। 

अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में ससमय मिली सहायता के लिए, समस्त यात्रियों द्वारा  SDRF का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।

लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत आज कुल 36 मार्ग अवरुद्ध हुये तथा 40 मार्ग कल के अवरूद्ध थे अर्थात कुल 76 अवरूद्ध मार्गो में से 29 मार्गो को आज खोल दिया गया है। शेष 47 मार्ग अवरूद्ध है, जिसमें से 0 राष्ट्रीय राजमार्ग, 02 राज्य मार्ग, 04 मुख्य जिला मार्ग, 03 अन्य जिला मार्ग एवं 38 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध है। इसके अतिरिक्त पी0एम0जी0एस0वाई0 के अन्तर्गत आज 06 मार्ग अवरुद्ध हुये तथा 63 मार्ग कल अवरूद्ध थे अर्थात कुल 69 अवरुद्ध मार्गो में से आज 20 मार्गों को खोल दिया गया है, शेष 49 अवरुद्ध मार्गो को खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है। वर्तमान में राज्य राजमार्गों पर 02 मशीनें, मुख्य जिला मार्गो पर 04 मशीने, अन्य जिला मार्गो पर 03 मशीने, तथा ग्रामीण मार्गो पर 41 मशीने, कुल 50 मशीने कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त पी0एम0जी0एस0वाई0 के मार्गो पर 60 मशीनें लगायी गयी है।

ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत राज्य के अधिकतर जनपदों में विद्युत आपूर्ति सुचारू है। जनपद पिथौरागढ़ के धारचुला क्षेत्र में 02 गांव, जनपद चमोली के गोपेश्वर में 02 ग्राम तथा जनपद चम्पावत के 01 ग्राम में वर्षा के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित चल रही है। वर्तमान तक राज्य में कुल 30 ग्रामों में विद्युत बाधित थी। जिसमें से 25 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति पूर्णरूप से सुचारू कर दी गई हैं। शेष 05 ग्रामों में विद्युत आपूर्ति हेतु कार्य किया जा रहा है।

विगत 24 घंटो में एस.डी.आर.एफ. द्वारा किये गये रेस्क्यू कार्य का विवरण--

1. जनपद बागेश्वर महोदय कपकोट एस.डी.आर.एफ. टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सरयू नदी में एक व्यक्ति बह गया। उक्त सूचना प्राप्त होते ही एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा नदी में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया व शव को नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
2. जनपद उत्तरकाशी पोस्ट भटवाड़ी एस.डी.आर.एफ. टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी के पास मार्ग बंद हो गया है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा मार्ग में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
3.जनपद पिथौरागढ़ पोस्ट अस्कोट को सूचना प्राप्त हुई कि आदि कैलाश यात्रा हेतु गए कुछ यात्री खराब मौसम व रास्तों के कारण मार्ग में ही फंस गए। उक्त सूचना प्राप्त होने पर एस.डी.आर.एफ. द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में मौके पर पहुँचकर 03 किमी पैदल मार्ग से होते हुए 42 यात्रियों को सकुशल धारचूला पहुँचाया गया।
4. जनपद पौड़ी पोस्ट ढालवाला को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला बैजरो, पौड़ी की नदी मे बह गयी। उक्त सूचना प्राप्त होते ही एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया व सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।
5. जनपद टिहरी पोस्ट कोटि कॉलोनी एस.डी.आर.एफ. टीम पूर्व में लापता चल रहे लड़कों की सर्चिंग टिहरी झील में एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया व सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.