जनपद पिथौरागढ़ में भूस्खलन से हुआ मार्ग अवरुद्ध, SDRF ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित मार्ग पार कराया
दिनाँक 27 सितम्बर 2022 को DDMO पिथौरागढ़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि गुरना मंदिर के पास भूस्खलन से आये मलवे के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से सैकड़ो लोग फंस गए है, जिन्हें सुरक्षित मार्ग पार कराए जाने हेतु SDRF की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम SI मनोहर कन्याल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया जहाँ मुख्य मार्ग मलबा आने से पूरी तरह ध्वस्त हो गया था तथा पार करने के लिए भी अत्यधिक दुर्गम हो चुका था।
SDRF टीम द्वारा वैकल्पिक रास्ते का चयन करते हुए वहाँ फंसे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं व अन्य को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए धीरे-धीरे सुरक्षित मार्ग पार कराकर गन्तव्य हेतु भेजा गया।
रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. SI मनोहर कन्याल
2. का0 रोहित परिहार
3. का0 संतोष सिंह
4. का0 खेमराज सिंह
5. का0 जगमोहन सिंग
6. पैरा0मे0 संदीप रतूड़ी
7. आ0चा0 जितेंद्र बिष्ट
जनपद रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ से आगे मंदाकिनी ग्लेशियर में फंसा एक व्यक्ति, SDRF ने पहुँचाया सुरक्षित केदारनाथ
दिनाँक 28 सितम्बर 2022 को केदारनाथ पुलिस चौकी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि श्री केदारनाथ धाम से 06 किमी आगे एक व्यक्ति मंदाकिनी ग्लेशियर के पास फंसा हुआ है, जिसे वापिस लाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर HC सुरेंद्र सिंह नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम उक्त व्यक्ति की खोजबीन हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रेस्क्यू टीम लगभग 06 किमी पैदल मार्ग व खड़ी चढ़ाई से होते हुए उक्त व्यक्ति तक पहुँची, जिसकी स्थिति अत्यधिक खराब थी। उक्त व्यक्ति से बातचीत के दौरान ज्ञात हुआ कि उसका नाम पंकज कुमार, उम्र- 27 वर्ष व निवासी- दरभंगा, बिहार बताया गया। बातचीत के दौरान मालूम हुआ कि वह कुछ दिन पूर्व ध्यान करने के लिए यहां आया था तथा बिना कुछ खाये पिये यही पर बैठा था। परन्तु जब उसका स्वास्थ्य खराब होने लगा तो वह चलने फिरने में भी असमर्थ हो गया।
SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद खाना व पीने के लिए पानी दिया गया। तत्पश्चात डंडी-कंडी के माध्यम से श्रीकेदारनाथ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Post a Comment