जनपद देहरादून - सेलाकुई मे शिव मन्दिर के पास एक बच्चा नदी मे बहा, SDRF ने किया शव बरामद
आज दिनाँक 30 सितम्बर 2022 को देहरादून कण्ट्रोल रूम से SDRF टीम को सूचित किया गया कि सेलाकुई में एक बच्चा नहाते समय आसन नदी मे डूब गया है जिसे ढूंढने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणो के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुए शव को आसन नदी में लगभग 15 से 20 फ़ीट की गहराई में ढूंढ निकाला व कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक किशोर का नाम :- श्री हरिआनंद पुत्र- श्री राम, उम्र-12, निवासी :- ग्राम - रसलपुर, जनपद - बरेली
रेस्क्यू टीम का विवरण
मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर
आरक्षी लक्ष्मण सिंह
आरक्षी विक्रम सिंह
आरक्षी प्रेम सिंह
चालक सुनील तोमर
जनपद नैनीताल - छड़ा गाँव के पास एक व्यक्ति पहाड़ी पर हुआ बेहोश, SDRF ने पहुँचाया अस्पताल
आज दिनाँक 30 सितम्बर 2022 को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया कि एक व्यक्ति सुबह गाय चराने जंगल गया है जिसके उपरांत न तो उनसे संपर्क हो पा रहा है और न ही मिल पा रहे है। पहले तो परिजनों द्वारा स्वयं ही उक्त की खोजबीन की गई परन्तु कुछ पता न चल पाने पर SDRF टीम को सूचित किया गया।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक राजेश जोशी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के उक्त व्यक्ति की खोजबीन हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा पहाड़ी जंगल पर परिजनों द्वारा बताये गए संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया गया। SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान लगभग 02 किमी पैदल चलने के उपरांत उक्त व्यक्ति को अचेतावस्था में ढूंढ निकाला गया।
रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ स्ट्रैचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति को 02 किमी पैदल व अत्यधिक दुर्गम मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के दौरान उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।
मृत व्यक्ति का नाम :- श्री शिव सिंह उम्र -55 पुत्र श्री पान सिंह
निवासी :- ग्राम - छड़ा, जनपद - नैनीताल
*रेस्क्यू टीम का विवरण*
उप निरीक्षक राजेश जोशी
आरक्षी सूरज सिंह
आरक्षी बालम सिंह
आरक्षी दीपचंद सती
चालक अमर वर्
*जनपद उत्तरकाशी - चिन्यालीसौड़-नागनी में नदी में डूबा एक बच्चा, SDRF ने किया शव बरामद।*
आज दिनाँक 30 सितम्बर 2022 को थाना चिन्यालीसोड़ द्वारा SDRF को अवगत कराया कि एक बच्चा नदी में नहाते समय डूब गया है, जिसकी खोजबीन के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम आरक्षी मुकेश चौहान के हमराह मय राफ्ट व अन्य रेस्क्यू उपकरणो के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा नदी में घटनास्थल के आसपास संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग आरम्भ की गई। SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा कई स्थानों पर डीप डाइविंग के दौरान नदी में डूबे हुए नेपाली मूल के किशोर साहिल, उम्र - 12 वर्ष का शव बरामद कर लिया गया। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त किशोर के शव को किनारे लाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
Post a Comment