Halloween party ideas 2015

 देहरादून:

 


आज दिनाँक 18 सितम्बर 2022 को क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि डाकपत्थर क्षेत्र में शक्तिनहर में रात्रि में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है, जिसका कोई पता नही चल पा रहा है। 

उक्त सूचना पर SDRF टीम हे0का0 सुरेश तोमर के हमराह मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्चिंग करते हुए शक्ति नहर से उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया। 



स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति पेशे से डॉक्टर था तथा विकासनगर में ही इनका क्लिनिक था, जोकि स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय भी थे। 

डॉ हंसराज अरोड़ा की पत्नी का देहांत कुछ  समय पहले हो गया था, और वे परेशान रहते थे।  पहले भी उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था।

 *मृतक का विवरण:-* 

उक्त व्यक्ति डॉ0 हंसराज अरोड़ा पुत्र बीरभान अरोड़ा, निवासी विकासनगर। 

 *SDRF टीम का विवरण:-* 


1. हे0का0 सुरेश तोमर

2. का0 विक्रम

3. का0 प्रेम सिंह

4. का0 अमीचन्द

5. का0 रजत तोमर

6. का0 लक्ष्मण सिंह

7. का0चा0 सुनील तोमर

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.