पौड़ी गढ़वाल :
आज दिनाँक 09 सितम्बर 2022 को कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भटोली गांव में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
उक्त सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर एक बोलरो वाहन (UA 12 8562) मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरा हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुँचकर सर्चिंग की गई तो पाया कि उक्त वाहन में सवार दोनों लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
*मृतकों का विवरण:-*
1. अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी
2. देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- उपरोक्त।
*रेस्क्यू टीम का विवरण:-*
1. निरीक्षक मंजरी नेगी
2. आरक्षी रोविन कुमार
3. आरक्षी विकास गुसाई
4.आरक्षी उपेंद्र इतवाल
5. आरक्षी मुकेश कुमार
6 पैरामेडिक्स प्रवीण सिंह
7. चालक मनोज सिंह
जनपद टिहरी - कार दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने तीन घायलों को किया रेस्क्यू
आज दिनाँक 09 सितम्बर 2022 को SDRF को चौकी ढालवाला से सूचित कराया गया कि नीर गड्डु के पास एक वाहन दुर्घटना होने की सूचना है।
उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर एक कार , वाहन संख्या UK07 TD 5686 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी थी।जिसमे छः पुरुष सवार थे।SDRF द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन घायलों को रेस्क्यू कर असप्ताल भिजवाया गया। तीन अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा उनके शवों को रिकवर किया जा रहा है।
प्रातः जनपद टिहरी में बद्रीनाथ जाते समय नीरगड्ड के पास हुई कार दुर्घटना में SDRF द्वारा चलायमान रेस्क्यू कार्य समाप्त हो चुका है।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अर्टिका वाहन (UK07 TD 5686) में सवार 06 लोगों में से 02 घायलों व 01 गंभीर घायल को निकाल कर अस्पताल पहुँचाया, अस्पताल में गंभीर घायल व्यक्ति की भी मृत्यु हो गयी। घटनास्थल पर मृत 03 लोगों के शवों को निकालकर रोप व स्ट्रैचर बोर्ड की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
*घायलों का विवरण:-*
01. रविन्द्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ऊखीमठ। (sps ऋषिकेश में भर्ती है)
02. रविन्द् चौहाण पुत्र महादेव निवासी C-714 ग्रेटर मुम्बई।(aiims ऋषिकेश मे भर्ती है)
*मृतकों का विवरण-*
1. शिवजी पुत्र बाबाजी निवासी मुम्बई (sps ऋषिकेश मे मृत्यु)
अन्य 03 मृतकों की पहचान की जा रही है।
*रेस्क्यू टीम का विवरण:-*
1- इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण
2- का0 796 किशोर कुमार
3-का0 595 ओमप्रकाश कुकरेती
4- का0 1595 प्रदीप रावत
5-का0 1589 जितेंद्र
6-का0 4192 अनिल कोटियाल
7-का0 557 सुमित नेगी
8-का0 1888 मनमोहन सिंह
9-का0 2386 दीपक जोशी
10-का0 1792 शिवम
11-pm अमित कुमार
Post a Comment