Halloween party ideas 2015

 धनौल्टी:

देवेंद्र बेलवाल





नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) जौनपुर ब्लॉक द्वारा आज रा. प्रा.   वि. हटवाल गाँव में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने बताया कि हम राष्ट्रीय खेल दिवस हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के रूप में मनाते है। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर मनाया जाता है यह दिन 1928, 1932, और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले महान हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिन का प्रतीक है। उनहोंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये वह भारतीय और विश्व हाॅकी में एक महान हस्ती है उनके जन्म दिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह होता है। छात्र छात्राओं को खेल के महत्व के बारे में बताया कि खेल हमारे जीवन में अहम भूमिका रखते हैं खेलो के माध्यम से करियर भी बना सकते हैं फीट इडिया के माध्यम से भी हम शरीर को तदुरासत रखते हैं। कार्यक्रम में आचल, बशिका, काजल, अरूण दीपक रोहित, गौरव सौरभ दिव्य आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.