Halloween party ideas 2015

 शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा जागरूकता रैली  का भव्य आयोजन किया गया।  इस रैली में लगभग 600 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 




इस कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर्स , राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों , एन सी सी के कैडेट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ डी सी नैनवाल के नेतृत्व में भारत माता की जय जयकार करते हुए डोईवाला चौक एवं स्थानीय बस्ती से होते हुए  देशभक्ति के गीत एवं नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। स्थानीय क्षेत्र वासियों ने भी इसमें सहयोग किया वा उनमे भी  उत्साह देखते ही बन रहा था।  

महाविद्यालय वापस आने के उपरांत प्राचार्य डॉ डी सी नैनवाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। हम सभी को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षार्थी यदि साथ में मिलते हैं तो भारत का उदय निश्चित है।उनसे पूर्व डॉक्टर डी एन तिवारी , प्रो शुक्ला एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के संयोजक डा अफरोज इकबाल ने तिरंगे के महत्व, इतिहास भारत  राष्ट्र की महिमा बताते हुए अपने विचार रखे। छात्र छात्राओं में  विवेक लोधी , सुषमा , सिमरन , सुरेखा ,वा सोनाली काला ने गीत प्रस्तुत किए। अमृत महोत्सव कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर बलूरी एवं सह संयोजक डॉक्टर अंजली वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।  मंच संचालन डॉक्टर राखी पंचोला ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर डी पी सिंह,डॉक्टर आर एस रावत, डॉक्टर नवीन कुमार नैथानी,  डॉक्टर सेठी,डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर प्रीतपाल , डॉक्टर पूनम पांडे, डॉक्टर त्रिभुवन , डॉक्टर नूर हसन, डॉक्टर किरण जोशी, डॉक्टर रेखा नौटियाल, डॉक्टर कुंवर सिंह,डॉक्टर खाती, डॉक्टर पूनम रावत, डॉक्टर कंचन सिंह, डॉक्टर उषा नेगी, डॉक्टर पल्लवी उप्रेती,  डॉक्टर पूनम धस्माना, डॉक्टर गुलनाज फातिमा , डॉक्टर मनीषा सारस्वत, डॉक्टर प्रवीण मैठाणी उपस्थित रहे।

         कर्मचारी वर्ग में विनोद कुमार, स्नेहलता, मनोजभूषण, रामलाल आर्य, गजे सिंह कंडारी, जितेंद्र नेगी, महेश कुमार, आतिफ कुरैशी नवीन आर्य, रामेश्वर प्रसाद, सोमेश्वर, बृजमोहन,राजेश कुमार, अशोक कुमार, ममता देवी, सुनील नेगी, शोभा देवी, कृष्णानंद गोस्वामी, सुनीता देवी, सपना , सीमा गुसाईं, सविता, टीका राम एवं मुकेश राज ने भी प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.