Halloween party ideas 2015

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित आई.टी.पार्क चौक में रायपुर विधानसभा  मौजूद थे। 



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। आज हमारे युवा अनेक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। इसी तरह हर क्षेत्र में हमारे युवा परचम लहरा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया

 


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत श्री भरत गिरी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।



Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.