राज्य में आपदा प्रबंधन तंत्र प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। सभी
सम्बन्धित विभागों के नोडल अधिकारी नियमित रूप से आपदा प्रबंधन केंद्र में
उपस्थित रहकर विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी साझा कर रहे हैं। लोक निर्माण
विभाग के अन्तर्गत आज कुल 85 मार्ग अवरुद्ध हुए तथा 82 मार्ग कल के अवरूद्ध
थे अर्थात कुल 167 अवरुद्ध मार्गो में से 69 मार्गों को आज खोल दिया गया
है। शेष 98 मार्ग अवरुद्ध हैं, जिसमें से 14 राज्य मार्ग, 08 मुख्य जिला
मार्ग, 04 अन्य जिला मार्ग एवं 72 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध हैं। इसके
अतिरिक्त पी.एम.जी.एस.वाई. के अन्तर्गत आज 24 मार्ग अवरुद्ध हुये तथा 158
मार्ग कल अवरूद्ध थे अर्थात कुल 182 अवरूद्ध मार्गो में से आज 27 मार्गो को
खोल दिया गया है, शेष 155 अवरुद्ध मार्गो को खोले जाने की कार्यवाही
गतिमान है।
वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 80 मशीनें,
राज्य राजमार्गों पर 18 मशीनें, मुख्य जिला मार्गो पर 12 मशीनें, अन्य
जिला मार्गो पर 08 मशीनें, तथा ग्रामीण मार्गो पर 77 मशीनें, कुल 195
मशीनें कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त पी0एम0जी0एस0वाई0 के मार्गो पर 103
मशीनें लगायी गयी है। इस प्रकार कुल 298 मशीनें मार्ग खोलने का कार्य कर
रही हैं।
जल संस्थान के अंतर्गत आपदा की स्थिति में, विभिन्न
शाखाओं में पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु 71 विभागीय टैंकर उपलब्ध हैं एवं
किराये के 219 पेयजल टैंकर चिन्हित हैं। राज्य के अन्तर्गत वर्ष 2022 में
दैवीय आपदा/अतिवृष्टि से वर्तमान तक कुल 605 पेयजल योजनायें क्षतिग्रस्त हो
चुकी हैं जिनमें अस्थायी व्यवस्था से पेयजल आपूर्ति चालू कर दी गयी है।
ऊर्जा विभाग के अंतर्गत राज्य के अधिकतर जनपदों में विद्युत आपूर्ति
सुचारू है। जनपद टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली के अन्तर्गत भारी वर्षा के कारण
कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है। जिसमें विभाग द्वारा
विद्युत आपूर्ति सुचारू करने हेतु कार्य गतिमान है। वर्तमान तक राज्य में
कुल 100 ग्रामों में विद्युत बाधित थी। जिसमें से 90 ग्रामों की विद्युत
आपूर्ति पूर्णरूप से सुचारू कर दी गई है। शेष 10 ग्रामों में विद्युत
आपूर्ति सुचारू करने हेतु कार्य गतिमान है।
एस.डी.आर.एफ. के
अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी के डुंडा में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर
एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग की गई। जनपद
चमोली के लामबगड़ में बरसाती पानी से मार्ग अवरुद्ध होने पर एस.डी.आर.एफ.
टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए स्थानीय लोगों व यात्रियां को सकुशल
पार कराया गया। भगत सिंह कॉलोनी देहरादून में पूर्व में गदेरे में बहे
व्यक्ति की खोजबीन हेतु एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा संभावित स्थानों पर
सर्चिंग अभियान चलाया गया।
जनपद बागेश्वर में एक व्यक्ति के
सरयू पुल से नदी में छलांग लगाने की घटना पर एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा
त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया परन्तु उक्त व्यक्ति का पता नही चला।
जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला मल्ली बाजार में भूस्खलन की चपेट में आने से एक
ज्वैलरी की दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी। एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा
एन.डी.आर.एफ. व स्थानीय पुलिस के साथ सर्चिंग ऑपरेशन चलाकर कीमती सामान
बरामद कर सिविल पुलिस के सुपुर्द किया।
वन विभाग दिनांक के
अंतर्गत दिनांक 30 जुलाई 2022 को नैनीताल जनपद के अन्तर्गत घटगढ़,
कालाढूॅंगी- नैनीताल मोटर मार्ग पर वायरलैस द्वारा देर सायं साल का वृक्ष
सड़क पर गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई। वन विभाग की टीम द्वारा तुरन्त मौके
पर पहुॅचकर कार्यवाही की गई। मार्ग यातायात हेतु पुनः चालू कर दिया गया।
एक अन्य घटना में दिनांक 30 जुलाई 2022 को शिवालिक विहार, काठगोदाम मंदिर
के पास पीपल की सूखी शाखा गिरने की सूचना नैना पीक वायरलैस स्टेशन से
प्राप्त हुई। नगर निगम व वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही
कर यातायात सुचारू किया गया।
परिवहन विभाग के अंतर्गत वर्तमान तक
किसी भी जनपद के जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहण हेतु किसी भी वाहन की मांग
नहीं की गयी है तदुपरान्त भी राज्य के प्रत्येक परिवहन कार्यालय में
कार्यालय स्तर पर वैकल्पिक मार्गों की सूची इस उद्देश्य से तैयार कर
सुरक्षित रखी गयी है कि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल वैकल्पिक मार्गों का
प्रयोग किया जा सके। परिवहन कार्यालयों में वाहनों की सूची भी तैयार रखी
गयी है। पूर्वानुमान की दृष्टि से राज्य के समस्त जनपदों को हाई अलर्ट पर
रखा गया है।

Post a Comment