Halloween party ideas 2015

 देहरादून;


एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाइयों ने  मिष्ठान वितरण कर की आतिशबाजी





जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में 1 सप्ताह तक चलेगा जश्न

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता अपने एवं परिचितों के घर पर लगाएंगे राष्ट्रध्वज तिरंगा


देहरादून 21 जुलाई,

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यकर्ताओं ने आज एनडीए की उम्मीदवार  द्रौपदी मुर्मू के देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर निर्वाचित होने के अवसर पर ढोल बजाकर एवं आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए एक संघर्षशील आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर पहुंचाने के लिए आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम के बाद हुई मीटिंग का ब्यौरा देते हुए मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया की राज्य के सभी मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता आदिवासी एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अगले 1 सप्ताह तक हर्ष कार्यक्रम करेंगे, इसी के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 13 से 15 अगस्त तक अपने तथा परिचितों के आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे।   कार्यक्रम में महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, उपाध्यक्ष डॉ. उदय पुंडीर , श्रीमती बृजलेश गुप्ता, मंत्री संजय सिंघल , तृप्ता जाटव , महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बचन सिंह रावत , महामंत्री धीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, विजयथापा, संदीप मुखर्जी ,राजीव गुरुंग, विजय भट्ट ,पार्षद दिनेश सती , भूपेंद्र कठैत,श्रीमती सुशीला रावत, मीरा कठैत,अमिता सिंह पूर्व पार्षद गोविंद मोहन सुमन संजय कुमार , प्रियंका रावत,पूर्व युवामोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत, सौरभ कपूर , विनोद शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के निर्देशानुसार जिला देहरादून के सभी 19 मंडलों में राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के विजयी होने पर मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी  व अन्य कार्यक्रमों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।






 माजरी मंडल में बोक्सा जनजाति समाज के बीच पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बृज भूषण गैरोला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोंला ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा  शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा के शासनकाल में ही संभव है जब आदिवासी समाज की एक महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है उसकी कथनी करनी में कोई अंतर नही है।

 इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार राज, अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष लाडी मेहरा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत कर्मवीर सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए ।

 इस अवसर पर चंद्रभान सिंह पाल, विक्रम सिंह नेगी, ममता नयाल, रश्मि संजीव लोधी, राकेश लोधी, नरेंद्र नेगी जेपी गैरोला,गुरजीत सिंह लाड़ी,विक्रम सिंह, सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता व सैकड़ों अनुसूचित जाति समाज के लोग उपस्थित थे

 वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल द्वारा  डोईवाला चौक पर जोरदार नारेबाजी के बीच आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल व जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा यह हमारे लिए बहुत ही गौरव का विषय है की भाजपा ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री महिला मोर्चा ममता नयाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा चौधरी, आरती लखेड़ा, कोमल कनौजिया, प्रदीप नेगी, हिमांशु राणा, सोनू गोयल, प्रकाश कोठारी, चंदन जयसवाल, अनुज जोशी,अवतार सिंह अमित कुमार ,राममूर्ति पंकज शर्मा, नितिन बर्थवाल, सुरेश सैनी गणेश उनियाल, रोहित क्षत्री, सुंदर लोधी, माया अधिकारी, चंद्रकला ध्यानी विनीत राजपूत  अरुण राजपूत अमन उपाध्याय कृष्णा तड़ियाल, अनिता अग्रवाल सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.