Halloween party ideas 2015

 

*सोनप्रयाग में वाहन पर मलबा गिरने से 10 लोग घायल, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।* 



आज दिनांक 29 जून 2022 को थाना सोनप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि मुनकटिया के पास एक वाहन में ऊपर पहाड़ से मलवा गिर गया है। जिसमे 11 लोगों के फंसे होने की संभावना है।


उपरोक्त सूचना प्राप्त होते एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


 एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन में 11 लोग सवार थे। जो गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे।  अत्याधिक वर्षा होने के कारण मुनकटिया के पास पहाड़ से मलवा खिसककर वाहन पर गिर गया। जिससे 10 लोग घायल हो गए व एक महिला की मौके की मृत्यु हो गई।


एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। व  उससे उपरांत उक्त महिला नाम पुष्पा उम्र 62 वर्ष निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र के शव को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


*घायलों का विवरण*:-


01. ज्योति पत्नी श्री बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।

02. कल्पना पत्नी श्री जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र।

03. राम सालुंके पुत्र श्री दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी  गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र।

04. क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।

05. गौतम पुत्र श्री सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार।

06. अंकित शर्मा पुत्र श्री उमाशंकर निवासी बिहार।

07. शिव पुत्र श्री ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार।

08. रमेश पुत्र श्री गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु।

09. टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल।

10. पलमन पुत्र श्री बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.