Halloween party ideas 2015

     ऋषिकेश : 


जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर -लेह मोटर मार्ग पर  सैन्य वाहन के  दुर्घटना में शहीद हुए सैनिक की देवाल स्थित पिंडर एवं कैल नदी के संगम स्थल त्रिवेणी घाट में गमगीन माहौल के बीच सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया हैं। इस दौरान सेना, पुलिस, प्रशासन के साथ ही तमाम जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इससे पहले सोमवार की दोपहर  जवान का पर्थिक शरीर उसके कांडे स्थित गांव ले जाया गया जहां पर परिजनों ने अपने लाडले के अंतिम दर्शन किए।

           गत शनिवार को  देवाल के अंतर्गत कांडे गांव निवासी 9 गढ़वाल राइफल में तैनात 22 वर्षीय बाग सिंह पुत्र सोबन सिंह पिमोली  श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्गो पर एक वाहन दुर्घना में निधन हो गया था। आज जवान के पार्थिक शरीर को सेना के अधिकारी,जवन  लेकर उसके गांव पहुंचे जहां पर उसके अंतिम दर्शन किए। इस दौरान उनकी मां एवं बहिनों का रो-रो कर बुरा हाल था। दोपहर करीब पौने तीन बजे कांडे गांव से शव यात्रा निकली जोकि देवाल स्थित त्रिवेणी घाट पहुंची। इस दौरान लोग जवान के सम्मान में नारे लगाते हुए चल रहे थें। त्रिवेणी घाट में सेना की ओर से 9 माॅन्टेन ब्रिगेड जोशीमठ के कर्नल विक्रम सैनी,

प्रशासन की ओर से थराली के उपजिलाधिकारी रविन्द्र जुवांठा, पुलिस की ओर  थराली थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा, जनप्रतिनिधियों की ओर से देवाल के ब्लाक प्रमुख डॉ दर्शन दानू, पूर्व प्रमुख एवं एडवोकेट देवी दत्त कुनियाल, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, जिपंस कृष्णा बिष्ट  आदि ने पुष्पचक्र एवं पुष्पांजली अर्पित कर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की जबकि जबकि अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस दौरान सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सशस्त्र सलामी दी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.