Halloween party ideas 2015

नई दिल्ली/देहरादून:



Jot singh bisht joined AAP at delhi

देहरादून उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए लगातार  बुरी खबर

सामने आ रही है।आज ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस ही नही छोड़ो अपितु बेटे समेत  आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है।

कमजोर विपक्ष का फायदा अवश्य ही आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में मिलनेवाला है।कांग्रेस छोड आप में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट, को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने  सदस्यता  दिलाई है।



आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद से सक्रिय होकर काम करना शुरू कर दिया और अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम भी शुरू कर दिया। 

इसी कड़ी में आज ,कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र को आप में शामिल कर लिया। उन्होंने आज,कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आप पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। 


इस मौके पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ रहा है और केजरीवाल जी की नीतियों को लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप पार्टी मजबूत होगी वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। 

उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जिस पर सवार होना डूबने के समान है और जोत सिंह बिष्ट एक सुलझे नेता हैं जिनका प्रदेश के प्रति एक गहरा विजन है और उन्होंने आप पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है और ऐसे लोग जो काम का विजन रखते हैं उन सभी का आप पार्टी में स्वागत है। कांग्रेस में सच्चे कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है जिसका कारण जोत का पार्टी को अलविदा कहना है। 



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.