Halloween party ideas 2015



 चंपावत विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को चंपावत के कांग्रेस में जिला मीडिया प्रभारी महेश चंद अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए।


शनिवार शाम देहरादून में श्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी के दौरान कांग्रेस पार्टी के कुछ बड़े कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सभी व्यक्तियों का भाजपा का पटका पहनाकर का स्वागत भी किया।

 इस दौरान कांग्रेस पार्टी के 35 साल पुराने कार्यकर्ता कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी महेश चंद ने अपने साथियों राकेश चंद प्रधान बनबसा, राम सिंह धौनी प्रधान, राहुल कुमार टनकपुर , देवदत्त कलौगी, अग्रवाल सभा के महामंत्री अमित गर्ग ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता श्री सी पी ठाकुर भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.