मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें सवार 6 व्यक्तियों की तत्काल मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
गंगोत्री राजमार्ग पर कंडिसौड़ तहसील के निकट एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर कोटि गाड बरसाती नाले में गिर गया है।
बोलेरो वाहन के गिरते ही उसमें आग लग गयी और सवार छह लोगों की स्थान पर ही मृत्यु हो गयी।
स्थानीय लोगों के अनुसार तीन सवार वाहन के अंदर जल गए
जबकि तीन सवार वहां के बाहर ही गिर गए थे। यह गाड़ी चम्बा से उत्तरकाशी जा रही थी। जिसमे पांच पुरुष और एक महिला सवार थे।
Post a Comment