Halloween party ideas 2015

 

  सरकार का फैसलाः पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों की होगी कोरोना जांच


corona, covid19


आज टीकाकरण के सत्र 853 हुए, 19128 लोगों का  टीकाकरण हुआ। 

8818571 लोगों को अर्द्ध टीकाकरण और 8134045 लोगों को पूर्ण रूप से टीकाकरण हो चुका है।

484763 को दी गयी प्रीकॉशन डोज़।


 सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलिटिन उत्तराखंड में 1 जनवरी 2022 से आंकड़े इस प्रकार है-

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 24 मामले आये है। जिसे मिलाकर  01 जनवरी 2022 से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 92352 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 80 है। आज 27 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 88775  है। 


उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.13% हो गयी है। 

01 जनवरी 2022 से अभी तक 275 
व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। आज किसी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है

देहरादून :


कोविड संक्रमण के बढते मामलो के दृष्टिगत जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने जनपद देहरादून में घर के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर पूर्व की भांति मास्क, गमछा, रूमाल या दुपट्टा/स्कार्प पहनना अनिवार्य होने सम्बन्धी आदेश जारी किये हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा। आदेशों के उल्लंघन दण्डनीय अपराध होगा। आदेशों के उल्लंघन की दशा में प्रदत्त व्यवस्था के अनुरूप 500/- रूपये से 1000/- रूपये तक जुर्माने के रूप में वसूला जाएगा।  उन्होंने उप जिला मजिस्टेªट/नगर मजिस्टेªट/क्षेत्राधिकारी (पुलिस)/थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। 


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.