पौड़ी:
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी में स्योली के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है । उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।
पौड़ी गढ़वाल के स्योली के निकट डोबरी से बारातियों का वाहन लौटते समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया ,जिसमे 6 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है, जबकि 06 घायल हैं।
मृतकों में 03 पुरुष है,जबकि 06 वर्ष से 20 वर्ष के मध्य एक ही परिवार की 03 लड़कियां है।
घायलों 01 पुरुष, 01 युवक, 01 युवती और 03 लड़कियां है।
इस दुःखद घटना से प्रदेश क्षुब्ध है। 03 गम्भीर घायलों का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने घायलों के उपचार हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।
एक टिप्पणी भेजें