Halloween party ideas 2015


डोईवाला:

नवरात्रि के अवसर पर चार्ल्स वैन अकादमी , सारंगधरवाला भोगपुर में आयोजित रामकथा में प्रभु श्री राम चन्द्र भगवान का जन्मोत्सव बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। राम कथा को सम्बोधित करते हुए कथा व्यास आचार्य ललित प्रसाद तिवारी ने कहा कि संतो की कृपा से ही समागम होता है। रामकथा के जरिए मनुष्य का जीवन संवर जाता है। 




उन्होंने श्री राम का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान रामचन्द्र ने अपने जीवन में मुसीबतों का सामना करते हुए समाज के सामने ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया। जिसके अनुसरण से मनुष्य का जीवन सफल हो सकता है .

 रामकथा सुनकर भक्त भाव विभोर हो उठे। कथा आयोजक अनुपम बहुगुणा ने भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक भगवान राम के आदर्शो को लोगों को अपना कर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि आज के इस भाग दौड़ भरे युग में कुछ समय इंसान को भगवान की भक्ति में भी लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से जहा आत्मिक शांति मिलती है वहीं दूसरी ओर लोगों का बुराई से मन हटता है। इस मौके विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम बहुगुणा, कौशिक तिवारी, आदित्य आदि भक्तगण मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.