Halloween party ideas 2015

 

डोईवाला;



भाजपा द्वारा चलाये जा रहे  माइक्रो डोनेशन को और गति प्रदान करने के   उद्देश्य से भाजपा डोईवाला मण्डल द्वारा होटल  दून जायका में एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें माइक्रो डोनेशन  अभियान के जिला संयोजक व जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने  डोईवाला मंडल के कार्यकर्ताओं को माइक्रो डोनेशन अभियान की जानकारी दी और कहा कि   अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को माइक्रो डोनेशन के लिए   प्रेरित करना है।

  उन्होंने कहा कि नमो ऐप व लिंक के माध्यम से ऑन लाइन माइक्रो डोनेशन किया जा सकता है जिसमे कोई भी रुपए 5,50,100,500 व 1000 की धनराशि जमा कर सकता है  । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि  डोईवाला मंडल में  5000 से ज्यादा लोगों से माइक्रो डोनेशन में  सहयोग लिया जाएगा  ।  इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर  कार्यक्रम को डोईवाला मंडल में सफल बनाया जाएगा। डोईवाला मंडल में माइक्रो डोनेशन अभियान को सुव्यवस्थित व गति प्रदान करने के लिए  मनीष यादव ,प्रकाश कोठारी व शेखर कश्यप को माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन मंडल मंत्री पंकज शर्मा ने किया।बैठक के उपरांत विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत प्रखंड मंत्री स्वर्गीय ओम उपाध्याय को कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि भी दी गई। बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सिद्धू, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी मंडल उपाध्यक्ष आशा सेमवाल सभासद ईश्वर रौथाण,   राजेश भट्ट, , राकेश डोभाल, मनमोहन नौटियाल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू गोयल नितिन बर्थवाल, दीपक नेगी, पंकज बहुगुणा, सुरेश सैनी,वेद प्रकाश कंडवाल, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.