Halloween party ideas 2015

देहरादून:

 

 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चैत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से मां भगवती के साथ कन्या-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ ने विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए 'सर्वे भवंतु सुखिन:' की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं के चरण धोकर व तिलक लगाकर भोजन कराया।




मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि शक्ति मां भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

 

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में  पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे युवा शंकर सिंह ने भेंट की। 

 

 

पर्यावरण संरक्षण व संव‌र्द्धन एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जनजन तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट पदयात्रा पर हैं। उन्होंने बताया कि वे चौखुटिया-गैरसैंण-देहरादून होकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे दो साल से जल संरक्षण की मुहिम चलाए हुए हैं व जल संरक्षण की दिशा में  भी कार्य कर रहे हैं। उनके साथ प्रमोद बिष्ट भी पदयात्रा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए श्री शंकर सिंह बिष्ट के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है, वह इस दिशा में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।उनकी यह यात्रा जन जागरूकता उत्पन्न करने मे कारगर साबित होगी।

 

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्री शपथ भारद्वाज को सम्मानित किया,मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्री शपथ भारद्वाज को सम्मानित किया। शपथ भारद्वाज ने पेरू के लीमा में आयोजित आईएसएसएफ विश्वकप जूनियर वर्ग ट्रेप शूटिंग की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.