Halloween party ideas 2015

 रोमानिया के लोग हैं बहुत हेल्पफुल, यहां पर सब सुरक्षित 


ऋषिकेश : 

उत्तम सिंह

Ukrain to romania


सभी को नमस्कार, भाई लोगों अभी मैं सुरक्षित हूं।  रोमानिया में हूं। एक-दो दिन और हमें इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन खुशी की बात यह है कि हम लोग सुरक्षित हैं। यहां डर का माहौल नहीं है। सभी लोग अच्छे से हैं। यहां के लोग बड़े हेल्पफुल हैं, किसी चीज की कोई कमी नहीं।


यह शब्द हैं गौहरीमाफी रायवाला निवासी हरीश पुंडीर के, जो कि यूक्रेन में एक होटल में काम करते थे। रूस यूक्रेन युद्ध के चलते वह बीते मंगलवार को अपने साथियों के साथ रोमानिया पहुंच गए थे । गुरुवार को उन्होंने फेसबुक पर लाइव वीडियो के जरिए अनुभव शेयर किये । उन्होंने कहा कि यहां टूथपेस्ट, साबुन, चाय, लेमन टी,काफी, दूध, फ्रूट्स हर चीज उपलब्ध है, मन चाहे जितना लो, खूब खाओ। अच्छे कंबल बैड बिस्तर सब उपलब्ध हैं। हमारे साथ कम से कम यहां पर हजार तक लोग हैं। ऐसे-ऐसे कई शैल्टर होम बने हैं, सभी सुरक्षित हैं। लोकल लोग बहुत मददगार हैं। रोमानिया का हर व्यक्ति बहुत हेल्पफुल है। आप सभी लोगों की दुवाएं हमारे काम आयी। सबका दिल से धन्यवाद। आपके आभार के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। अभी घर आने का तो बन नहीं पा रहा है। भारत सरकार का भी बहुत सहयोग मिल रहा है। सारी व्यवस्था है। अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। ऐसे कई शैल्टर होम हैं यहां रोमानिया में, जिनमें सभी इंडियन है। इसलिए टाइम लग रहा है, क्योंकि संख्या बहुत अधिक है। डेली दो तीन फ्लाइटें इंडिया जा रही है। इंडियन आर्मी भी लगी है। पर अब घर आने की कोई टेंशन नहीं है, क्योंकि हम सुरक्षित जगह पर हैं। यह वीडियो शेयर करें ताकि जो देखें वह अपनों को पहचान सकें और जान सकें कि यहां सभी सुरक्षित हैं। थोड़ा दुख की बात यह है कि अभी हमारे कुछ लोग यूक्रेन में फंसे हैं। यहां पर माइनस 10 डिग्री टेम्परेचर है ।ठंड काफी है। कीव से रोमानिया बार्डर तक आने के लिए 40 से 45 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.