Halloween party ideas 2015

 

ऋषिकेश : 




हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित नेशनल योगा चैंपियनशिप में ऋषिकेश की मनीषा नामदेव ने गोल्ड मेडल जीतकर ऋषिकेश, उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है। 


जिससे क्षेत्र में खुशी  की लहर दौड़ गई। मनीषा की उपलब्धि पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मनीषा नामदेव को का नाम देश भर में रोशन करने की उपलब्धि पर बधाई दी है।

ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बीरपुर खुर्द निवासी राष्ट्रीय योग खिलाड़ी मनीषा नामदेव के मुताबिक हरियाणा के फरीदाबाद में 25 से 27 मार्च तक नेशनल योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें 20 राज्यों से करीब 1000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 30 से 40 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। मनीषा ने बताया कि गोल्ड मेडल जितने पर वह खुश और गदगद हैं। वहीं उन्होंने इस सफलता के लिए अपने माता-पिता और योग गुरुओं को श्रेय दिया। योग के बलबूते ही कई सिने स्टार उम्रदराज होने के बावजूद खुद के शरीर को हष्ट पुष्ट रखते है। बताया कि उन्हें विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के दौरान योग प्रतिभागियों के लिए सहायक साबित हुआ है। कहा की विभिन्न स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन करती रहेगी। मनीषा की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई स्थानीय पार्षद लव कंबोज और महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भाजपा नेत्री सीमा रानी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला कांग्रेस नेता रवि जैन सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मनीषा को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.