Halloween party ideas 2015

 डोईवाला:





डोईवाला की जनसभा में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने  कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह को पूर्वजों की जनसेवा का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि  गौरव डोईवाला के लिए एक उपहार है.  साथ ही बसपा के पूर्व प्रत्याशी हरविंदर सिंह सैनी ने कांग्रेस में  जोइनिंग लेने के साथ डोईवाला में परचम लहराने का संकल्प लिया.


बुधवार को लच्छीवाला के पूर्व प्रधान राजेश गुरुंग  के निवास स्थान में  हुई जनसभा में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि डोईवाला के कांग्रेस प्रत्याश गौरव सिंह के स्वर्गीय दादा और पिता  की जनसेवा का  उपहार  है.  प्रीतम सिंह ने गौरव सिंह के स्वर्गीय दादा पूर्व सरपंच बलवंत सिंह और उनके पिता पूर्व प्रधान सुमंत सिंह  समाज सेवा की पुरानी यादों को ताजा करते हुए युवाओं में जोश  भरते हुए नजर आए.

  साथ ही उन्होंने  डोईवाला की जनता से अपील करते हुए कहा कि 21 साल बाद  इस बेहतरीन मौके को हाथ  से जाने ना दिया जाए.  कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने कहा कि जिस तरह मेरे परिवार  ने डोईवाला की  सेवा की है उसी को जारी रखते हुए  मैं डोईवाला में बेटे  के रूप में  विकास की नई तस्वीर सामने लाऊंगा.

  बहुजन समाज पार्टी से  कांग्रेस में आए हरविंदर सिंह सैनी ने  प्रत्याशी गौरव सिंह  के हाथों को मजबूती से पकड़ कर विजय शपथ ली.  साथ ही उन्होंने नेता प् प्रीतम सिंह से डोईवाला में विजय परचम लहराने का वादा किया..

 जनसभा में पूर्व  राज्य मंत्री एस पी सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल शर्मा,  सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, राजीव खत्री,अब्दुल रज़्ज़ाक, डब्बल सिंह भंडारी, ईश्वर पाल सिंह और  सागर  मानवाल   समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.