Halloween party ideas 2015


जनसंपर्क अभियान में तेजी लाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने किसानों के हित में देखते हुए कहा कि सर्वप्रथम किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने का कार्य करूंगा.  साथ ही किसानों की फसल के उचित मूल्य और  गन्ने की भुगतान को दिलाने का वादा किया. 




विधान सभा  चुनाव के आखिरी समय में शुक्रवार को  दुधली में विशाल रैली में जनता के प्रेम और समर्थन से डोईवाला के कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने  युवाओं के साथ  परिवर्तन का संकल्प लिया.  इसी क्रम में झबरावाला और बुल्लावाला में जनसंपर्क अभियान के दौरान  कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने  किसानों से सीधे संवाद करते हुए उनकी  समस्याओं से रूबरू हुए. 

  समस्याओं को सुनते हुए गौरव सिंह ने  किसानों से वादा करते हुए कहा कि विधानसभा जाते ही सर्वप्रथम डोईवाला में किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज  बनाऊंगा.   जिससे डोईवाला की कई फसलों को बर्बाद होने से बचा सकते हैं.  साथ ही किसानों की आर्थिक तंगी को  दूर किया जा सकता है.  गौरव सिंह ने किसानों से वादा करते हुए कहा कि गन्नो  के लंबित पड़े भुगतान को सर्वप्रथम किसानों को दिलवाऊंगा.  जनसंपर्क में इंद्रजीत ने गौरव सिंह से अपील करते हुए कहा कि  पूर्व में आए कई नेताओं ने किसानों के दर्द को नहीं समझा है.   केवल किसान उत्पीड़न किया है.  लेकिन डोईवाला में किसान के बेटे गौरव सिंह को देखकर किसानों में रोशनी की नई किरण पैदा हुई है.  जनसंपर्क अभियान में  मनोज राणा,  रंजीत सिंह,  इंद्रजीत सिंह,  वीर सिंह,  जसविंदर, गुरदीप सिंह, सफीक समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.