Halloween party ideas 2015

 

 डोईवाला:

वीआईपी विधानसभा डोईवाला के बाजार की खस्ताहाल और बंद पड़ी सीवरेज सिस्टम की हालत को  देखकर  कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने  वर्तमान विधायक पर काफी नाराजगी जताई. साथ ही उन्होंने कांग्रेस के सभी  स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर डोईवाला बाजार के नवीकरण की शपथ ली.




सोमवार को डोईवाला बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने  भ्रमण कार्यक्रम में  बाजार के  खस्ता हालातों का जायजा लिया.  कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने डोईवाला बाजार की  बंद पड़ी नालियां और सीवरेज सिस्टम की बदहाल स्थिति को देखते हुए कहा कि  घर के बाजार का दर्द घर का सदस्य ही समझ सकता है. उन्होंने कहा कि  वर्तमान विधायक की केवल घोषणाएं ही धरातल पर दिखी है, लेकिन उन पर कार्य बीते 5 सालों से ठप पड़े हैं.   गौरव सिंह ने डोईवाला व्यापार मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता के प्यार और समर्थन अगर मुझे  विधानसभा पहुंचाता है तो  सर्वप्रथम डोईवाला बाजार के नवीनीकरण को लेकर कार्य करूंगा. पूर्व राज्य मंत्री एसपी सिंह ने कहा कि डोईवाला की तस्वीर  केवल डोईवाला का बेटा गौरव  ही बदल सकता है.  उन्होंने कहा कि बीते 5 सालों में अंधेरे में पड़ा डोईवाला बाजार गौरव के उजाले के साथ चमकता दिखेगा. 

 भ्रमण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक,   राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल,  सेवादल प्रदेश महिला अध्यक्ष हेमा पुरोहित, सागर मनवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य  उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र पाल,  राजेंद्र सिंह  समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.