Halloween party ideas 2015


कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने कार्यालय उद्घाटन के साथ किया जनसंपर्क अभियान तेज


देहरादून,





डोर टू डोर और जनसंपर्क अभियान में तेजी लाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी  गौरव सिंह ने  रानी पोखरी के खोखले विकास की तस्वीर जनता के सामने रखी.  इसी के साथ चुनाव अभियान में तेजी लाने को लेकर  लिस्ट्राबाद में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया. 


चुनावी जनसंपर्क में तेजी लाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने रानीपोखरी, घमंडपुर, रैनापुर और लिस्ट्राबाद  के स्थानीय लोगों से जन संवाद किया.  गौरव सिंह ने कहा कि बीते 5 साल में अगर वर्तमान विधायक क्षेत्र का एक बार भ्रमण करते  तो उन्हें समस्याएं देखने को मिलती.   गौरव सिंह ने मौके पर लिस्ट्राबाद की खस्ताहाल सड़को  का जायजा लिया.  चुनावी जनसंपर्क अभियान को तेज करने  के साथ लिस्ट्राबाद में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी किया.   

जनसंपर्क अभियान में स्थानीय लोगों ने कहा कि घमंडपुर के पॉलिटेक्निक संस्थान को अगर अपग्रेड किया जाता तो यहां के युवाओं  को शहरों की तरफ  दौड़ नहीं लगानी पड़ती.

कांग्रेस  प्रत्याशी गौरव सिंह ने युवाओं के साथ मिलकर किसान का बेटा किसान का गौरव नारे के साथ डोईवाला को अपग्रेड करने का संकल्प लिया.


इस मौके पर रानीपोखरी प्रधान सुधीर रतूड़ी,  अनिल चौधरी, संसार कृषाली, विक्रम धीमान, लक्ष्मण बिष्ट, वीर योगेंद्र बिष्ट , महेंद्र भट्ट, अतुल मोहन सकलानी रघुवीर सिंह बिष्ट  समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.