Halloween party ideas 2015

 देहरादून:

शायद ये पहला मौका है जब मुख्यमंत्री धामी पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिलने अचानक उनके घर पंहुचे 

शिष्टाचार भेंट का नाम दिए जाने वाली इस बैठक को सियासी हलचल का नाम दिया जा रहा है।

हांलाकि उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रचार हेतु  उत्तराखंड भाजपा के कुछ नेताओं के नामों की घोषणा भी होने जा रही है।

उत्तर प्रदेश में चल रहे विधान सभा चुनावों के लिए 70 सदस्यों की टीम उतराखंड से भी प्रतिभाग करेगी, ऐसा पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि प्रदेश महामन्त्री संगठन श्री अजेय  के मार्गदर्शन में लगभग 70 से 80 प्रमुख  कार्यकर्ता अलग अलग क्षेत्रो में चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। जो उत्तरप्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ  चुनाव प्रचार में सहयोग देकर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। श्री  चौहान  ने बताया कि उत्तरप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों मे अवशेष 4 चरणों के चुनाव में इन प्रमुख कार्यकर्ताओं के अलावा उत्तराखंड भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में भाग लेंगे ।

हो सकता है इसी कारण त्रिवेन्द्र सिंह रावत को शुभकामनाएं देने धामी पंहुचे हों उनके आवास पर। परंतु मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर क्या भाजपा अपना मूड बदल देगी, इसका भी भरोसा नही है ?

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.