Halloween party ideas 2015

डोईवाला:


डोईवाला विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह  ने फतेहपुर माजरी ग्रांट  में आयोजित जनसभा में कहा कि  क्षेत्र के विकास के लिए अब भाषण बाजी नहीं जमीनी स्तर पर काम होगा.  




 मंगलवार को फतेहपुर मजरी ग्रांट में कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह की चुनावी जनसभा में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को बताते हुए कहा कि  वर्तमान सरकार ने केवल  विकास को कागजो पर किया और भाषण बाजी के जरिए जनता को जोड़ा है.

  कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने कहा कि डोईवाला के  विकास  के  लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हमें अपने बूथ  को मजबूत  करने के साथ-साथ महिलाओं की  भागीदारी को भी आगे बनाना होगा.

 कार्यक्रम में फौजी रविंद्र सिंह ने कहा कि डोईवाला के स्थानीय व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी बनाकर  पहले ही जीत हासिल कर ली है.  लेकिन हमें मिलकर डोईवाला के गौरव को  विधानसभा तक पहुंचाना है. जिससे कि असल  मायने में डोईवाला विधानसभा का धरातल पर विकास हो सके.  इस मौके पर फौजी रविंद्र सिंह, भूतपूर्व प्रधान हरकमल सिंह, अमरजीत सिंह,  सुरजीत सिंह, मनीष कुमार, राम, वार्ड सदस्य बलजीत कौर, गुरमेल सिंह, रंजीत सिंह,महेंद्र सिंह गुरदीप सिंह  समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे.


कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने जनता से अपील  करते हुए शेरगढ़ में चुनावी जनसभा का आयोजन किया.


 मंगलवार को डोईवाला के शेरगढ़ में  पूर्व प्रधान जगदीश लोहल  के नेतृत्व में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया.  कांग्रेस प्रत्याशी गौरव सिंह ने कहा कि  डोईवाला की जनता के हाथ में   क्षेत्रवासियों के विकास की रफ्तार का पहिया है.  साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार 2017 में हुई  गलती को ना दोहराएं.  शेरगढ़ के पूर्व प्रधान जगदीश  ने कहा कि इस  बार क्षेत्रीय प्रतिनिधि को विधायक बनाना है जिससे कि क्षेत्र की समस्या का निवारण क्षेत्र में ही हो पाए. 

इस मौके पर  पूर्वी बीडीसी रणजीत सिंह बॉबी, माजरी ग्रांट प्रधान अनिल पाल,  पूर्व प्रधान घमंडपुर  संसार,  ब्लॉक सचिव आशा सैनी  समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.