Halloween party ideas 2015

 

देहरादून :


विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की आज स्कू्रटनी प्रक्रिया सम्पन्न हुई जिसमें जनपद में 144 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया। 


स्कू्रटनी में  विधानसभा देहरादून कैन्ट के 03 नामांकन निरस्त हुए जिनमें आजाद समाज पार्टी, भारतीय जन जागृति पार्टी एवं पीस पार्टी  के प्रत्याशी है। 

कुल 141 उम्मीदवारों के नामांकन निर्देशन पत्र सही पाए गए। 

विधानसभा चकरता से 10, विकासनगर से 11, सहसपुर से 15, धर्मपुर से 20, रायपुर से 18, राजपुर से 12, देहरादून कैन्ट से 14, मसूरी से 8, डोईवाला से 19 तथा ऋषिकेश से 14 सहित कुल 141 प्रत्याशी हैं. जबकि प्रदेशभर से 750 उम्मीदवारों ने 70 विधानसभा सीट से नामांकन भरे हैं जिसमें से 20 नामांकन निरस्त हो गए हैं अब 730 उम्मीदवारों के साथ 70 विधानसभा सीटों पर उत्तराखंड में चुनावी समर होगा।

सबसे अधिक प्रत्याशी देहरादून से 141 है, जबकि हरिद्वार से 127, उत्तरकाशी से 27, रुद्रप्रयाग से 27, चमोली से34, टिहरी से 43, पौड़ी से 52, पिथौरागढ़ से 32 , ईश्वर से 17 अल्मोड़ा से 57, चंपावत से 15 नैनीताल से 72 उधम सिंह नगर से 86 है।

 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन पर जनपद के विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् दीवारें एवं परिसर मतदाता जागरूकता की स्लोगनों से संवरने लगें है। अभियान के तहत् मतदाताओं को मताधिकार के प्रति प्रेरित करते हुए शत्प्रतिशत् मतदान करने को बढावा दिया जा रहा है। ‘‘ देश के विकास में दे योगदान, हरहाल में करें अपना मतदान’, ‘‘ मास्क पहनकर चलें बूथ पर निभाएं जिम्मेदारी अपना वोट देकर, ‘‘ जाति लिंग भेद भुलाकर सब करें मतदान जाकर, ‘‘ मतदान अधिकार हमारा है जनजन का यह नारा है’ आदि स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में समग्र,  समावेशी, सुरक्षित मतदान कराये जाने तथा जनपद में विभिन्न वर्गों के मतदाताओ यथा प्रथम वोटर, युवा,  दिव्यांग, महिला, वृद्धजन, किन्नर,  माध्यमों से मतदताओं की निर्वाचन में भागीदारी कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है, जिनमें स्मार्ट सिटी के वीएमडी पर जागरूकता संदेश, वाॅलपेंटिंग, जागरूकता गीत आदि के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है, वहीं जनपद के विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बनाये गए बूथों पर वाॅल राईटिंग के माध्यम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने कहा लोकतंत्र के इस महापर्व में यह हमारा सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है यह अवसर हमें पांच वर्ष में 1 बार मिलता है, जिसके माध्यम से हम अपना जनप्रतिनिधि चुनते है, जो हमारा प्रतिनिधित्व करते है। उन्होंने कहा हमारा प्रतिनिधि योग्य हो इसके लिए सभी को मतदान करना आवश्यक है। हमे इस अवसर को गंवाना नहीं हैं, परिस्थिति भले ही जो भी हों हमे मतदान करना है है। उन्होंने जनपदवासियों से 14 फरवरी मतदान के दिन सब कार्य छोड़कर मतदान करने के लिए अवश्य ही समय निकालने की अपील की है।  उन्होंने कहा कि जिस देश का मतदाता जागरूक होता है तथा मतदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता है वह देश सदैव ही प्रगति पथ पर रहता है। ‘‘देश को प्रगतिपथ पर ले जाना है मतदान करने अवश्य जाना है




स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत निंरजनपुर मण्डी में जनपद में शत्प्रतिशत् मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मण्डी परिसर निंरजनपुर में ‘‘चाय चैपाल’’ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्टेªट/नोडल अधिकारी स्वीप आंकाशा सिंह ने समस्त मतदाताओं को लोकतंत्र  के महापर्व पर बढ-चढकर  भाग लेने का आह्वान किया, उन्होंने समस्त मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि सशक्त देश और प्रदेश के लिए तथा सशक्त सरकार के लिए मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है।  इस अवसर पर सहय समन्वयक स्वीप पूजा नेगी एवं अखिलेश मिश्रा द्वारा उपस्थित जनमानस का लोकतांत्रित प्रक्रिया को सक्रिय करने के लिए मतदान एक महत्वपूर्ण आयामों के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए जनमानस को जागरूक किया। इस अवसर पर मण्डी सचिव विजय थपलियाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 


                                  

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.