डोईवाला:
विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में भाजपा प्रत्याशी को लेकर उहापोह की जो स्थिति बनी हुई थी उस पर विराम लगाते हुऐ, भाजपा ने डोईवाला से बृज भूषण गैरोला को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।टिहरी से किशोर उपाध्याय को टिकट दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत उनके नामंकन के समय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सुनील उनियाल गामा, विनय कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख पोखरियाल, विक्रम नेगी आदि उपस्थित रहे।
भाजपा के जितेंद्र नेगी ने निर्दलीय से नामांकन कर एक और विरोध प्रस्तुत कर दिया है।
इससे पहले भाजपा पार्षद पति राहुल पंवार ने भी नामांकन कर दिया है । सौरभ थपलियाल ने निर्दलीय के तौर पर नामंकन किया।
मैडम रजनी रावत भी नांमाकन करने पंहुची।
कांग्रेस प्रत्याशी गौरव चौधरी ने भी 3 बजे तक नामंकन प्रक्रिया पूरी कर ली है।
सपा से अनुराग कुकरेती ने और बसपा से विनोद कुमार नामंकन करने पंहुचे।
बीजेजेपी से भी प्रत्याशी और राज्य परिवर्तन पार्टी से भी प्रत्याशी नामंकन करने पंहुचे।
बीरेंद्र सिंह रावत भी नामंकन के लिये तहसील पंहुचे।
विदित हो कि डोईवाला से अब तक 60 व्यक्तियों ने नामंकन पत्र खरीदे है। जिसमे से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के ओएसडी धीरेंद्र पंवार, पूर्व राज्यमंत्री करण वोहरा, हेमलता पुरोहित, सौरभ थपलियाल का नाम भी है।
हांलांकि कल भाजपा में बगावत के स्वर उठने लगे थे,
पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नामंकन के समय उपस्थित रहने पर साफ कर दिया गया है कि भाजपा में अनुशासन का राज रहेगा। बाकि बातें नाम वापसी तक साफ हो जाएंगी।
.png)
एक टिप्पणी भेजें