डोईवाला:
23 विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में भाजपा विधायक प्रत्याशी ब्रज भूषण गैरोला के चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया ।
उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उपस्थित हुए उन्होंने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में भाजपा द्वारा विशेष रूप से विकास कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने आशातीत तरक्की की है।
आने वाले 5 वर्षों में भी डोईवाला में विधायक दूरदर्शी ,चिंतनशील और जागरूक बनकर जनता की सेवा करेंगे। ।
विधायक प्रत्याशी ब्रिज भूषण गैरोला ने कहा कि वह और उनके क्षेत्र की जनता का एक बड़ा भाग सैनिक परिवारों से आता है । डोईवाला की जनता के लिए वे सदैव कर्तव्यनिष्ठ होकर संगठन के साथ मिलकर कार्य करेंगे ।वह डोईवाला की जनता को प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत करने और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।उन्होंने कहा कि वह विधानसभा के क्षेत्र प्रत्याशी हैं और हर समय जनता की सेवा के लिए उपस्थित रहेंगे ।
भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर पुंडीर ,मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, पूर्व दर्जा धारी राज्य मंत्री करण वोहरा ,मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ,जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत इत्यादि इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
मातृ शक्तियों ने भी इस अवसर पर अपने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की दृढ़ प्रतिज्ञा ली और कहा कि ब्रज भूषण गैरोला विधानसभा प्रत्याशी के लिए संगठन जी जान से कार्य करेगा ।
इस अवसर पर राजकुमार प्रधान ,राजेंद्र मनवाल ,अशोक, राजकुमार ,संपूर्णानंद थपलियाल, अभिषेक लोधी, संजीव सैनी, नरेंद्र नेगी, उषा कोठारी ,गीता सावन ,राममूर्ति ताई , पुरुषोत्तम डोभाल ,मनीष यादव ,दिनेश वर्मा, सरिता जोशी ,ममता नयाल, सुषमा चौधरी, सुमनलता ,गीतांजलि रावत ,वर्षा ,आनंद अग्रवाल, पंकज रावत, पंकज शर्मा ,रोहित छेत्री, प्रकाश कोठारी, नितिन पाल ,सुरेश सैनी ,सत्येंद्र चौधरी ,अभिषेक लोधी, सुंदर लोधी, मनमोहन नौटियाल ,सोनू गोयल ,सतीश सेमवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
.png)
एक टिप्पणी भेजें