Halloween party ideas 2015

  

हत्या के विरोध में बनी फिल्म जियो और जीने दो का प्रीमीयर


 


उज्जैन / इंदौर / कोलकाता : 


गौ हत्या के विरोध में आवाज़ बुलंद करती मार्मिक गीतों से सुसज्जित देश में बनने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म "जियो और जीने दो" के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में निर्माता स्व. श्री अशोक जी लुनिया की स्मृति में सह निर्माता विनायक अशोक लुनिया, अम्बाजी म्यूजिक प्रोडक्शन कोलकाता ने प्रेस रिलीज के माध्यम से घोषणा की है की हम मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, तमिल नाडू, तेलंगाना, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली के 500 शहरों में प्रीमियर फिल्म का प्रीमियर करेंगे.

श्री लुनिया ने कहा की गौ हत्या का विरोध करते हुए धर्म / पंथ का भेदभाव को दूर करने वाले हिंदी फीचर फिल्म "जियो और जीने दो" का लक्ष्य गौ वंश को संरक्षण प्रदान करवाना है और इसी लक्ष्य को लेकर गत 11 वर्षों में विभिन्न अभियान चलाया गया और आज लाखों की तादात में लोग गौ हत्या के विरोध में जुड़ चुके है, हम फिर एक बार देश भर के समस्त हिस्सों में फिल्म का प्रदर्शन कर देश की जनता को एवं सरकार को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करना चाहते है जिसका शुरुआत 25 - 26 दिसंबर 2021 को इंदौर में किया जायेगा जो की फिल्म की जन्म भूमि उज्जैन से देश के हर राज्यों का सफर वर्ष 2022 के अंत तक पूर्ण करेगी.

अम्बाजी म्यूजिक प्रॉडक्शन के सहायक विशाल जैन सिलीगुड़ी ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त फिल्म को मध्य प्रदेश फिल्म फेस्टिवल 2010 में 6 अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

 फिल्म का निर्देशन मध्य प्रदेश के होनहार निर्देशक दिनेश परिहार ने किया था  वहीँ सिनेमेटोग्राफी वसीम अब्बास व संगीत हरीश शर्मा का था तो वहीँ फिल्म में काम करने वाले कलाकार आज फ़िल्मी दुनिया में अपना एक मुकाम हासिल कर चुके है. जिसमे मध्यप्रदेश के उज्जैन से मुख्य किरदार में अंजुबाला बैद (वर्तमान में कई टीवी सीरियल में अहम् भूमिका निभा रही है), मुरैना जिला के हेमंत गौर (कल्लू कबाड़ी - किरदार नाम) वर्तमान में सोनी, दूरदर्शन, कलर्स जैसे बड़े प्लेटफार्म में विभिन्न टीवी शो में अहम् भूमिकाओं में नजर आ रहे है.


श्री जैन ने कहा की इस अभियान में हिंदुस्तानी म्यूजिक & नृत्य कलाकारों का भी भरपूर योगदार व सहयोग मिल रहा है जिसमे कुछ अहम् नाम है पद्मश्री पंडित स्वपन चौधरी (अंतराष्ट्रीय तबला वादक), पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी (हिंदुस्तानी क्लासिकल गायक), पंडित रमेश नारायण (हिंदुस्तानी क्लासिकल गायक, म्यूजिक कंपोजर), ताल सम्राट आदित्य नारायण बैनर्जी (अंतराष्ट्रीय तबला वादक), पंडित रतन मोहन शर्मा (हिंदुस्तानी क्लासिकल गायक), प्रणब कुमार बिस्वास (हिंदुस्तानी क्लासिकल गायक & बॉलीवुड सिंगर), कौस्तब राणा सरकार (म्यूजिक डायरेक्टर), मॉम गांगुली (मोहिनी यट्टम स्पेस्लिस्ट इंटरनेशनल आर्टिस्ट) संदीप बैनर्जी (सितार मेस्ट्रो दूरदर्शन & आल इंडिया रेडियो), अमित आदित्य सान्याल (गायक & लेखक), अमिताभ चौहान (फिल्म निर्देशक) धुर्वोज्योति सेनगुप्ता (इवेंट मैनजमेंट), ऋतिक मुखर्जी (लेखक & वरिष्ठ पत्रकार) आदि कलाकार का विशेष सहयोग भी इस अभियान में मिल रहा है.


श्री लुनिया ने कहा की covid 19 की गाइड लाइन के नियमों के अनुसार जल्द ही हम प्रीमियर के लिए शहर की डेट्स एवं सूची जारी करेंगे.



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.