Halloween party ideas 2015

 *उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021

अब तक 4 लाख 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे

Uttarakhand chaar dhaam yatra, from 17 sep,2021 to 7 nov 2021, pilgrim total 460000


देहरादून:  

उत्तराखंड चारधाम यात्रा में अभी तक चार लाख साठ हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने चारधाम यात्रा के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में आज  (4 बजे दिन तक) 2881तीर्थयात्री पहुंचे है।तथा आज तक  कुल 150828 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे तब तक बदरीनाथ हेतु  तीर्थयात्रा जारी है।बताया कि श्री केदारनाथ - कपाट  आज भैया दूज पर बंद हुए  3012 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदारनाथ  भगवान के दर्शन किये। यात्रा काल में  कुल 242712 तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। श्री गंगोत्री कपाट कल 5 नवंबर  को बंद हुए  संपूर्ण यात्रासमय कुल 33166 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। श्री यमुनोत्री  धाम के कपाट  आज 6 नवंबर भैयादूज को बंद हुए आज 240 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये ।कुल  33306 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम दर्शन को पहुंचे। संपूर्ण यात्रा समय दिनांक- 18 सितंबर से अब तक 

460012  ( चार लाख साठ हजार  बारह ) तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम  दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ यात्रा अभी कपाट बंद होने की तिथि 20 नवंबर तक जारी है।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021

तीर्थ यात्रियों की संख्या


•श्री बदरीनाथ धाम

दिनांक 7 नवंबर

चार बजे तक तीर्थयात्री -1746

श्री बदरीनाथ धाम   कुल 154670

कपाट बंद होने की तिथि 

20 नवंबर 2021

•श्री केदारनाथ - 6 नवंबर  कपाट बंद होने तक कुल तीर्थयात्री- 242712

.श्री गंगोत्री- 5 नवंबर कपाट बंद तक- 33166

•श्री यमुनोत्री धाम  6 नवंबर कपाट बंद होने तक 

कुल तीर्थयात्री- 33306


संपूर्ण यात्रा समय दिनांक-( 18 सितंबर से अब तक )

चारधाम पहुंचे कुल तीर्थयात्री

463854

.*हेमकुंड साहेब रोप वे के लिए विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने हेमकुंड साहेब रोप वे के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को शाल भेंट कर उनको इस एतिहासिक कार्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुण्ड साहिब के लिये रोप वे बनाये जाने की जो बात कही है वह निश्चित रूप से एतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में हेमकुंड साहेब की यात्रा और सुगम हो जायगी व बजुर्गो एवं असहाय व्यक्तियों आदि को इसका विशेष लाभ मिलेगा और वे सुगमता से हेमकुंड साहेब की यात्रा कर सकेंगे। 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलजीत सोनी, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष गुरबक्ष सिंह, रेसकोर्स के मुख्यग्रंथि जसप्रीत सिंह, नानकसर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार सतनाम सिंह, गुरुद्वारा दिलाराम के अद्यक्ष गुरविंदर सिंह, पटेल नगर गुरुद्वारा के अद्यक्ष सिंह, टोनी जॉली, गुलज़ार सिंह, मनप्रीत बतरा, सुरेन्द्र सिंह, इंदरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.