Halloween party ideas 2015

 

देहरादून:


 

union minister Prahlad Joshi in Uttarakhand for election campaigning

union minister prahlaad joshi in Uttarakhand

 

                  घर घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड चुनाव प्रभारी श्री प्रहलाद जोशी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजवाला , सेलाकुई आदि क्षेत्रों में घर घर संपर्क कर अभियान में भाग लिया । उन्होंने कई घरों में जाकर बार बार भाजपा सरकार , अबकी बार 60 पार के स्टीकर लगाते हुए लोगो को केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में भी जानकारी। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार , जिलाध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुंडीर, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मुन्ना सिंह चौहान आदि भाजपा नेता व कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए।

 विकास नगर विधानसभा में चकराता विधानसभा विकास नगर विधानसभा सहसपुर विधानसभा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन  संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्रीमान प्रह्लाद जोशी   मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे जिसमें अध्यक्षता डॉक्टर गिरिराज शर्मा  ने की और संचालन जिला महामंत्री अरूण मित्तल द्वारा किया गया और जिला अध्यक्ष श्री शमशेर पुंडीर जिला, प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार विधायक मुन्ना चौहान विधायक सहदेव पुंडीर विधानसभा ओमवीर सिंह राघव संजय गुप्ता सूरत सिंह चौहान नीरू देवी प्रदेश मंत्री और कार्यक्रम संयोजक संतोष रावत  जिला मंत्री विनोद कश्यप आदि उपस्थित रहे


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.